
Death of a youth found in the gutter
पिपरिया. डोकरीखेड़ा निवासी दो आदिवासी युवक मंगलवार को नाले में बेहोश मिले। सूचना पर परिजन दोनों को उठाकर घर लेकर आए फिर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार दिया गया।
स्टेशन रोड थाने के ग्राम झिरिया के पास स्थिल एक नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। टीआई केपी धुर्वे ने बताया कि महज आधा फिट पानी में मुंह के बल गिरे डोकरीखेड़ा निवासी ४० वर्षीय संतोष पिता इमरत लाल की मौत हो गई वही उसके पास ही घुटने के बल पड़ा मिला भैयालाल पिता छोटेलाल गौड़ ठाकुर गंभीर हालत में मिला। टीआई ने बताया कि अल सुबह की घटना है दोनो ने शराब पी रखी थी। टीआई ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मृतक के पेट में काफी मात्रा में एल्कोहल होना पाया गया है। वही भैयालाल भी शराब के नसे में मिला है। टीआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के बाद के नाले में मुंह के बल गिरने से संतोष की मौत होने की संभावना है इसके अलावा अन्य पहलुओ पर भी जांच की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर केस जांच में लिया गया है। टीआई ने बताया मृतक संतोष का खेत पास है वही कुछ दूरी पर छोटा सा नाला है जिसमें महज आधा फिट पानी है।
अवैध शराब का धंधा जोरों पर
डोकरीखेड़ा सहित विस्थापित ग्रामों में अवैध शराब का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। गरीब आदिवासियों को अवैध शराब मुहैया कराने वाले माफिया सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार खेत से बुलाकर संतोष को कोई ले गया था उसके बाद नाले में बैठकर जमकर शराब का सेवन किया गया अधिक नशा होने की वजह से पानी में संतोष मुंह के बल गिरा फिर उठ नही पाया उसे उठाने गया उसका दोस्त भैयालाल भी घुटने के बल वही नाले में गिरा मिला।
Published on:
27 Dec 2017, 1:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.