4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 दिन बाद टूटा आमरण अनशन, बनेगी सड़क

जिनोरा ग्राम में पुल सड़क निर्माण को लेकर 5 दिन से चल रहा था अनशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Shakeel Niyazi

•

Updated: 13 Jan 2018, 3:39 PM IST

end of fast unto death in hoshangabad

end of fast unto death in hoshangabad

पिपरिया। नगर में पांच दिन से जारी ग्रामीणों का आमरण अनशन रंग लाया। शनिवार को एसडीएम मदन रघुवंशी और एसडीओपी ने ग्राम पहुंचकर अनशनकारी अशोक रघुवंशी से चर्चा कर निर्माण टेंडर 16 जनवरी को जारी होने के स्वीकृत दस्तावेज दिखाए। गौरतलब है कि जिनोरा ग्राम में पुल सड़क निर्माण को लेकर 5 दिन से आमरण अनशन जारी था। आश्वासन के बाद अनशनकारी को एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान टीआई अनूपसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


यह था मामला
वर्षों से पहुंच मार्ग की परेशानी से जूझ रहे ब्लॉक के चार गांव के ग्रामीण सड़क व पुल की मांग को लेकर विगत दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे। अनशन को राजनीतिक दलों ने भी समर्थन देना शुरु कर दिया था, चौथे दिन ग्रामीणों ने कुछ राजनीतिक दलों के साथ सिलारी चौक से वाहन रैली निकाली। जिसमें रैली के माध्यम से नारेबाजी और प्रदर्शन कर तहसील पहुंच एसडीएम को प्रधनमंत्र व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा था।
उल्लेखनीय है कि ब्लाॉक के जिनौरा, इटुआ, खैरुआ, माथनी सहित अनेक ग्रामों के ग्रामीण गांव में पुल और सड़क निर्माण नहीं होने को लेकर नाराज हैं।

जिनौरा में एक ग्रामीण अशोक विगत 8 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठा है। अनशन के चौथे दिन शुक्रवार को ग्रामीण प्रशासन को जगाने पिपरिया पहुंचे और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी , शिवसेना, भारतीय राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आमरण अनशन की मांग के समर्थन में रैली में शामिल रहे वहीं एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण किसी आश्वासन को मानने को तैयार नही हैं उनकी मांग है कि आश्वासन बहुत हो गए निर्माण कार्य स्वीकृत है निर्माण शुरु कराएं तभी अनशन समाप्त होगा।
ज्ञापन देते समय कांग्रेस के अशोक पालीवाल, आदित्य पलिया, दिलीप पालीवाल, नरेन्द्र पटेल, साकेत सोनी, राष्ट्रीय मजदूर किसान संघ से शिवराज राजौरिया, शिव सेना से अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।