
महुआ पेड़- नारियलों के सडऩे से जंगल में फैली बदबू, वन विभाग ने कराई ब्लीचिंग
पिपरिया/ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कोड़ापडऱई स्थित महुआ को छूने सोमवार को भी लोग पहुंचे। जिन्हे पुलिसकर्मियों ने समझाइश देकर वापस भेज दिया। पिछले दो माह से पेड़ों पर चढ़ाए जा रहे नारियलों के सडऩे से जंगल में बदबू फैल गई है इसकी साफ सफाई और महुआ पेड़ के आस पास आधा एकड़ क्षेत्र में वन विभाग ने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर पेड़ों पर बंधे मन्नतों के धागे और पन्नियों को खोलने का काम शुरू किया। सोमवार को 12 किमी क्षेत्र के वैकल्पिक मार्गों से कई लोग पहुंचे। लेकिन तार फेंसिंग होने के कारण उन्हे वापस लौटना पड़ा।
अंधविश्वास फैलाने वाले पर होगी कार्रवाई
राइखेड़ी नदी अस्थाई रपटे पर बनी चौकी पर इंदौर से दो बाइक सवार ६ लोगों के साथ पहुंचे इन्हें पुलिस बल ने धारा 144 लागू होने का हवाला देकर वापस भेजा। एसडीआपीे रणविजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पोस्टर बैनर शहर में चिपकवाए हैं इसे जांच में लिया है जांच के बाद अफवाह, अंधविश्वास फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई प्रस्तावित करेंगे।
ब्लीचिंग छिड़काव के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मिली राहत
बदबू से हो रही थी परेशानी
दो माह से पेड़ों पर चढ़ाए जा रहे नारियल सडऩे के बाद बदबू फैला रहे है। बदबू और मक्खियों से डयूटीकर्मी परेशान हैं। सोमवार को स्थिति नियंत्रित होने पर एसडीओ रेंजर ने महुआ पेड़ परिसर की सफाई कर फेंसिंग के आधा एकड़ क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया तब जाकर डयूटी कर्मियों को कुछ राहत मिली।
पुलिस पर हुए हमले की न्यायिक जांच शुरू
होशंगाबाद. बनखेड़ी के नयागांव (कोडापडरई) स्थित महुआ पेड़ को छूने के दौरान ग्रामीणों व्दारा पुलिस पर किए गए हमले के मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी व अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी ने सर्वसाधारण से घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य व जानकारी एवं भविष्य में ऐसे घटना को रोकने के लिए सुझाव भी बुलाए हैं। इसकी अंतिम तारीख 22 नवंबर रखी गई है। ज्ञात रहे कि एसटीआर क्षेत्र में 13 नवंबर को महुआ पेड़ को छूने के दौरान तैनात पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला कर घायल कर दिया था।
आधा एकड़ फेंसिंग क्षेत्र में महुआ पेड़ सहित अन्य पेड़ों की ब्लीचिंग साफ सफाई कराई। 8 चौकीदार और 7 बीडगार्ड दिनरात पेड़ की निगरानी के लिए तैनात हैं।
लोकेश निरापुरे, एसडीओ वन
Published on:
19 Nov 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
