प्रधानमंत्री के नाम भेजा पत्र
इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में 68 लोग शहर के अस्तित्व को बचाने अब तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। मंगलवार को महिला शक्ति आंदोलन में शामिल हुई। संगीता डहेरिया, लक्ष्मी गोहे, ममता साहू, पार्वती इईके, महेंद्र कौर, लक्ष्मी साहू, माया वर्मा, नशरीन कुरैशी, वैशाली रोतिया, कामरेड रामू पवांर, रमेश भूमरकर, संदीप खादीपूरे क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। समिति के राकेश महाले ने कहा कि आंदोलन को एक पखवाड़ा बीत गया है पर जिम्मेदारों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि शहर का विकास संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही होगा। यह अब हम सबको समझना होगा। इसलिए संघर्ष रूकना नहीं चाहिए। महिला शक्ति के समर्थन में संगीता कापसे, सुनीता चढ़ोकर, छाया फोफसे, सुशीला फोफसे, याशीन खान, सुमन वाईकर, वोलदेवी, बलजीत कोर, शरदा बाई, रामा वाईकर, मो. इलियास, गंगाधर चढ़ोकर, विनोद जगताप, हरिश पटेल, प्रवीण निरापुरे, गजेंद्र जावरे, पंचू खान, सीएम बेले, रामकिशोर बेहरे, सतीश बामने, सुरेश जावलकर, एसपी मेहरा समेत अन्य लोग आंदोलन स्थल पर मौजूद रहे।