
hoshangabad, dhaan, mandi, trolly
होशंगाबाद। कृषि उपज मंडी में धान की बढ़ी हुई आवक किसानों के लिए आफत बन गई है। 28 तारीख तक कृषि उपज मंडी बंद रहने के कारण किसानों की भीड़ धान लेकर पहुंची है। मंडी परिसर में बिखरी हुई धान की तौल होने में लंबा वक्त लग रहा है जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। किसानों की तौल होने में कई-कई घंटे का वक्त लगने से उनका समय काटना मुश्किल हो रहा है।
३८०० बोरा धान की आवक
कृषि उपज मंडी में गुरूवार को 3८00 बोरा धान की आवक हुई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 4 हजार क्विंटल से ज्यादा की धान मंडी में आई थी। पूरा मंडी परिसर धान से पटा हुआ है और जगह-जगह किसानों की ट्रॉलियां खड़ी हुई हैं। इन ट्रॉलियों मेंं किसानों को आराम करते हुए समय गुजारते देखा जा सकता है। परिसर में खड़ी हर ट्रॉली में किसान अपना समय काट रहे हैं।
हम्माल कम, किसान परेशान
मंडी में धान की आवक पिछले दो दिनों में ज्यादा रही। इस धान की नीलामी के बाद उसकी तुलाई का काम उतनी तेजी से नहीं निपट सका। मंडी में तुलाई कार्य के लिए हम्मालों की कमी के कारण तौल में देरी हो रही है। गुरूवार को भी में मंडी करीब आधा सैंकड़ा हम्माल ही तुलाई के काम में लगे रहे। हम्माल कम और धान की आवक अधिक होने से तुलाई में कई-कई घंटे का समय लग रहा है और किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
किसने क्या कहा
मंडी में तौल के काम में तेजी नही है। किसानों को कई-कई घंटे तक अनाज बिकने के बाद तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
सुंदरलाल अहिरवार, किसान
आवक ज्यादा होने के कारण समय लग रहा है लेकिन किसी भी किसान को परेशान नहीं होने देंगेे। जल्द से जल्द किसानों की धान की तौल कर दी जाएगी जिससे वे फ्री हो सके।
शाीला खातरकर, सचिव कृषि मंडी होशंगाबाद
Published on:
23 Nov 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
