6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉकी स्पर्धा : रोमांचन मैच में सिवनी, पचमढ़ी और अनूपपुर की टीम जीती

पहले मैच में सिवनी ने पाई एकतरफा जीत, दूसरे और तीसरे मैच रहे संघर्षपूर्ण

2 min read
Google source verification
hokey

सोहागपुर. स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान स्मृति अखिल भारतीय हाकी प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। मैचों में सिवनी, पचमढ़ी और अनूपपुर ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया है।
प्रतियोगिता संयोजक शंकरलाल मालवीय ने बताया कि पहला मैच सिवनी और हरदा के बीच खेला गया, जिसमें सिवनी ने एकतरफा 5-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच पचमढ़ी और झांसी के बीच खेला गया, जिसे पचमढ़ी ने संघर्षपूर्ण तरीके से 3-2 से जीता। तीसरा मैच सोहागपुर व अनूपपुर के बीच खेला गया, जिसमें सोहागपुर ने अनूपपुर को कड़ी टक्कर दी तथाा अनूपपुर मुश्किल से 2-1 से मैच जीत सका। गुरुवार को खेले गए मैचों में एंपायरिंग अमरावती के सुनील नहार व सफीउद्दीन खान, होशंगाबाद के नीरज बहौत्रा एवं प्रवीण यादव जबलपुर ने की।
ये रहे अतिथि
गुरुवार को खेले गए मैचों में मुख्य अतिथि सेंट पेट्रिक्स स्कूल प्राचार्य जॉय थॉमस रहे। अन्य अतिथियों के रूप में आयोजन संरक्षकगण डॉ. अरविंद सिंह चौहान, रामनारायण खंडेलवाल, डीपी तिवारी सहित समिति अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, मंडी अध्यक्ष राजा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा, पूर्व नामी हाकी खिलाड़ीगण शेरखान, शेर बहादुर सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, भानू तिवारी, हनीफ खान, अख्तर खान, बीएसओ हेमराज सिंह नागा, पूर्व कुश्ती खिलाड़ी शालिगराम सूर्यवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, पंकज तिवारी, सौरभ तिवारी, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

पंजाब व महाराष्ट्र की प्रतिनिधि टीमें आएंगी
आयोजन समिति की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार आज से प्रतियोगिता मेेें अन्य प्रदेशों की टीमें भी अपने खेल का प्रदर्शन करने प्रतियोगिता मेें शामिल होंगीं। बताया गया है कि पंजाब से जालंधर और महाराष्ट्र से अमरावती की टीमेें भी जल्द ही प्रतियोगिता में उतरेंगीं। इसके अलावा प्रदेश की अन्य नामी टीमें भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर शहरवासियों को अपनी स्टिक का जादूं दिखाएंगी। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में तथा स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर उन्हीं के नाम पर बने स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।