
युवा कवि सम्मेलन में देर रात तक जमे रहे श्रोता
पिपरिया. स्टेशन रोड सुभाष चौक पर अखिल भारतीय युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में गीत-गजल और कविताओं का श्रोत्राओं ने जमकर आनंद उठाया। नगर साहित्यकार समिति के इस कवि सम्मेलन में कवि मुकेश मासूम भोपाल ने कुशल संचालन के साथ देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। वहीं कवि दीपक साहू मुलताई ने हास्य व्यंग्य पर रचना पाठ किया। युवा कवि फैजान हिन्दुस्तानी राजगढ ने वीररस से भरी रचनाए सुनाई। कवियत्री अपूर्वा चतुर्वेदी जबलपुर और पार्वती पथिक होशंगाबाद ने गीत-गजल से महफिल में शमां बांधा। स्थानीय कवि अखिलेश प्रजापति और नवीन व्यास ने श्रृंगार-प्रेम की विधा पर कविता सुनाई। कार्यक्रम संयोजक कवि हरीश पांडे ने हास्य गीत की रचना सुनाना शुरू किया ओर गौ माता की वेदना को उजागर करता करूण रस का गीत सुनाकर श्रोत्राओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान अतिथि में कांगे्रस नेता अशोक पालीवाल, प्रकाश मंडलोई, मंहत पवनसुत दास, समाजसेवी किशोर डाबर, गिरधर मल्ल सहित अतिथियों ने कवि-कवियत्रियों को शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
Published on:
22 Feb 2020, 2:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.