26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शांतिवन का कचरा शहर से बाहर होगा डंप

11 एकड़ भूमि को सुरक्षित करने की तैयारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 28 Feb 2020, 3:03 AM IST

शांतिवन का कचरा शहर से बाहर होगा डंप

शांतिवन का कचरा शहर से बाहर होगा डंप

पिपरिया. बीच शहर में बने दो शांतिवनों के बाहर पसरे कचरे के ढेर से जल्द निजात मिलेगी। नगरपालिका ने दो शांतिवनों के बाहर फेंके जाने वाले कचरे पर रोक लगाने सफाई अभियान ेशुरू कर दिया है। गंदा कचरा अब शहर के बाहर डंप कर उसे रिसाइकिल कर खाद बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। यहां स्टेडियम निर्माण भी प्रस्तावित किया जा रहा है।
शहर के अंबेडकर वार्ड स्थित शांति वन राइखेड़ी रपटे के पास आधे शहर का कचरा डंप होता था जिससे राइखेड़ी रोड और यहां के स्थानीय निवासी दुर्गंध से परेशान है। प्रशासन और सीएमओ ने कार्ययोजना बनाकर यहां कचरा डंप करना बंद करने का निर्णय लिया है। साफ सफाई कार्य शुरू हो गई जिससे करीब ५ एकड़ भूमि यहां निकली है इसे नपा समतल करा रही है। खाली भूमि पर नपा ने स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित किया है। प्रशासक मदनसिंह रघुवंशी ने बताया कि यहां स्टेडियम बनाने डीपीआर तैयार करवाई है इसे वरिष्ठ कार्यालय को स्वीकृति के लिए भजेंगे। वहीं सांडिया रोड इलाके में शांतिवन के बाहर सड़क के दोनों ओर आधे शहर का कचरा फेंका जाता है इस पर रोक लगाएंगे। यहां का कचरा जेसीबी से साफ करवाकर इसे शहर से बाहर जमाड़ा रोड पर सरकारी खाली पड़ी भूमि में डंप कराया जाएगा। कचरे से वहा खाद बनाने की कवायद की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि यहां करीब ११ एकड़ भूमि सरकारी है जो कचरे से पटी रहती थी कचरा हटवाकर भूमि का समतलीकरण कराएंगे ताकि यह अन्य प्रयोजना, खेल मैदान में काम आ सके। सीएमओ विनोद प्रजापति ने बताया कि स्वच्छता के साथ खाली भूमि का जनहित में बेहतर उपयोग करने की योजना पर जल्द अमल किया जाएगा।