26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय किसान संघ ने नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने मांग की

भारतीय किसान संघ ने नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने मांग की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 18 Mar 2020, 1:01 AM IST

भारतीय किसान संघ ने नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने मांग की

भारतीय किसान संघ ने नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने मांग की

सिवनीमालवा. भारतीय किसान संघ डोलरिया के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय में बैठक कर तहसीलदार, सिंचाई विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया खरीफ की फसल अतिवृष्टि के कारण बर्बाद हो गई थी किसान आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राहत के रूप में 25 प्रतिशत दिया गया। किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ कैसे हो इसके लिए मूंग की उपज लेने के लिए अधिक से अधिक पानी किसानों को दिया जाए। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए मिसरोद माइनर और सुपरली माइनर में निश्चित गेज के साथ पानी छोड़े जाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा अत्यंत कम रखवा तय किया है जिससे संगठन संतुष्ट नहीं है। मिसरोद माइनर में 10 हजार हेक्टेयर रकबा तय किया जाए। वहीं सुपरली माइनर में 7 हजार हेक्टेयर रकबा तय किया जाए। डोलरिया तहसील में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था नहीं है रवि फसल कटाई के उपरांत नरवाई की आग से जन हानि होती है वही खड़ी फसल भी किसानों की जल जाती है स्थाई रूप से अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराया जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों को अनेक समस्याओं से अवगत कराया गया बिजली विभाग ने आश्वासन दिया 10 दिवस में सभी समस्याओं का समाधान कर संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी। बैठक में जिला मंत्री संतोष पटवारे, तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, तहसील मंत्री नरेंद्रसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत, सिवनी मालवा तहसील मंत्री रामेश्वर जाट, दीपेंद्रसिंह भदोरिया, मोनीष भदोरिया, राजेश भदौरिया, संजू, कठिन सिंह, जयराम पटेल, सुभाष गौर, महेश पटेल, सुभाष गौर, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।