26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध रेत उत्खनन रोकने ग्रामीण चंदा कर लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे

राइखेड़ी में आधी रात को ग्रामीणों ने पकड़ी 8 ट्रॉलिया पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप, बड़ा झगड़ा टला,एसडीएम एसडीओपी से ग्रामीणों ने की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 20 Mar 2020, 3:03 AM IST

अवैध रेत उत्खनन रोकने ग्रामीण चंदा कर लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे

अवैध रेत उत्खनन रोकने ग्रामीण चंदा कर लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे

पिपरिया. राइखेड़ी में अवैध रेत उत्खनन और अंधी गति से दौड़ती ट्रैक्टर ट्रॉलियों से परेशान ग्रामीणों ने आधी रात को 8 ट्रैक्टर ट्रॉलिया पकड़कर पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना भेजी। इस दौरान अवैध रेत माफियाओं और ग्रामीणों में तीखी बहस हुई। पुलिस के पहुंचने तक 7 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालक ग्रामीणों से झगड़ कर वाहन लेकर फरार हो गए। नायब तहसीलदार के पहुंचने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर थाने मेंं खड़ा करवाया है।
राइखेड़ी क्षेत्र में दिन रात अवैध रेत उत्खनन करती अंधी रफ्तार से चलने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर प्रशासन प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रहा है। पिछले दिनों रेत से भरे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने एक दूध विक्रेता को टक्कर मारकर घायल कर दिया इसके पहले भी अनेक लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने इन पर रोक नहीं लगने पर स्वयं ही ट्रॉलियों को पकड़कर प्रशासन को अवगत कराना शुरू कर दिया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात राइखेड़ी में करीब 8 ट्रैक्टर ट्रॉली ग्रामीणों ने पकड़ी, लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंची। इस दौरान झगड़ा होने की स्थिति बनी। वहीं 7 ट्रैक्टर ट्रॉलिया लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मृगेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि पुलिस देर से पहुंची इस बीच ग्रामीणों के चंगुल से रेत माफिया ट्रॉलिया छुड़ा कर ले गए। राइखेड़ी के लखन पटेल सहित ग्रामीणों ने रात को हुए हादसे के बाद गुरुवार को एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को पूरे घटना क्रम से अवगत कराया। वहीं नायब तहसीलदार ने भी मामले की पुष्टि की।
ग्रामीण चंदा कर कल लगाएंगे सीसीटीवी कैमरे- अवैध रेत उत्खनन करती तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉलियों से ग्रामीणों की जान को खतरा है कई हादसे हो चुके हैं इस पर रोक लगाने अब ग्रामीणों ने चंदा कर दो सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। लखन पटेल ने बताया कि एक कैमरा मंदिर के पास दूसरा टोला क्षेत्र में लगाएंगे इसमें रिकॉर्ड होने वाले सबूतों से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने की माफियाओं से सुरक्षा देने की मांग की- ग्रामीणों ने अवैध रेत माफियाओं से जान की सुरक्षा की मांग एसडीएम से करते हुए कहा कि कार्रवाई के लिए सामने आने पर उन पर हमला हो सकता है इस बात का ध्यान प्रशासन रखे।

इनका कहना है
अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रस्तावित करेंगे। घटना के संदर्भ में एसडीओपी को अवगत कराया जाएगा। आने वाले दिनों मे संयुक्त कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराएंगे। तीन बार पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलियों को राजसात करेंगे। बिना नंबर ट्रॉलियों को जब्त किया जाएगा।
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम


राइखेड़ी गांव में सूचना पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने अवैध रेत की ट्रॉलियां पकड़ रखी थी कुछ रेत माफिया उनके पहुंचने से पहले ट्रॉली छुड़ाकर ले गए उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एक ट्रॉली मौके से जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सख्त कार्रवाई आगे प्रस्तावित होगी।
मृगेन्द्र सिसोदिया, नायब तहसीलदार पिपरिया