26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारा 144 लागू फिर भी 200 से अधिक बजरंग दल और विहिप ने निकाली रैली

बजरंग दल नगर सहसंयोजक पर झूठा मामला दर्ज करने पर जताया विरोध, जांच की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Pradeep Sahu

•

Updated: 8 Jun 2020, 9:01 AM IST

धारा 144 लागू फिर भी 200 से अधिक बजरंग दल और विहिप ने निकाली रैली

धारा 144 लागू फिर भी 200 से अधिक बजरंग दल और विहिप ने निकाली रैली

पिपरिया. बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रविवार को पचमढ़ी रोड से रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां बजरंग दल पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले को झूठा बताकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामला खारिज करने की मांग की। बजरंग, विहिप के पदाधिकरियों के नेतृत्व में रविवार शाम पचमढ़ी रोड से करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। रैली तहसील पहुंची यहां नायब तहसीलदार ज्ञापन लेने आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा एसडीएम को ही ज्ञापन देंगे। सभी कार्यकर्ता तहसील परिसर में ही सीताराम धुन गाते कुछ देर तक धरने पर बैठे रहे। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया। विहिप, बजरंग दल पदाधिकारियों ने एसडीएम से कहा नगर सह संयोजक राकेश रघुवंशी के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला स्टेशन रोड पुलिस ने दर्ज किया है जो झूठा है बिना तथ्यों के पुलिस ने मामला दर्ज किया है इसकी जांच कर शून्य घोषित किया। मामले को अनेक प्रमाण हैं जो जांच के समय दिए जाएंगे। कार्रवाई नहीं होने पर चरण शांतिपूर्वक आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बीच पदाधिकारी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने कार्यकर्ताओं को हिदायत देते नजर आए। विहिप जिलाध्यक्ष रामविलास पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र भार्गव, जिला गोसेवा प्रमुख रवि विश्वकर्मा का कहना था पदाधिकारी कार्यकर्ता पर झूठा मामला दर्ज होने पर शांतिपूर्वक सोशल डिस्टेंस का पालन कर विरोध प्रदर्शन किया गया है कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है यह हमारा अधिकार है।
इनका कहना है...

ज्ञापन मिला है कोई विसंगति है तो उसकी नियमानुसार जांच करा ली जाएगी। धारा 144 लागू होने के बाद इतनी भीड़ एकत्र करना उचित नहीं पुलिस को नियम का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज करने निर्देशित करेंगे।
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम

आरोपी के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में बात है। एसडीएम के निर्देश मिलने पर सोशल धारा 144 उल्लंघन का अपराध दर्ज किया जाएगा।
सतीश कुमार अंधमान, टीआई स्टेशन रोड