15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक बन गया यमराज, तिलक समारोह में जा रहे पति-पत्नी की ले ली जान

ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

2 min read
Google source verification
husband and wife died in road accident near betul area news in hind

husband and wife died in road accident near betul area news in hind

बैतूल। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे एक दंपति के लिए एक अज्ञात ट्रक काल बनकर सामने आया। घटनाक्रम बैतूल जिले के जामठा में शनिवार दोपहर का है। जामठा के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक बाईक की टक्कर में 1 दम्पत्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। जिसे लोगों को मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बसंत यादव पिता ओझु उमरवानी अपनी पत्नी कलाबाई के साथ अपने बड़े भाई के ससुराल में तिलक समारोह के लिए निकले थे। जामठा के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दंपति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य युवक रामकिशन यादव निवासी बोडऩा गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

एक दिन पहले १४ लोग हुए घायल
सिवनीमालवा. नगर के बायपास मार्ग से कुछ दूर हरदा-होशंगाबाद मुख्य मार्ग पर ठाकुर ढाबे के सामने शुक्रवार शाम रेत से भरे ट्राले और टेम्पो ट्रैक्स की आमने-सामने से भीषड़ भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसे देख आस-पास के खेतों से किसान और राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में 7 महिलाएं और 8 पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक ड्रायवर फरार हो गया।
यह हुए घायल : गजो पिता गोपाल, नारायण गुर्जर पिता भगवानदास, कुमारी मनीषा पिता कैलाष, रीतेश, नाथूराम पिता भैरूलाल, श्यामबाई पति दुर्गा, कुमारी ऊषा पिता इमरत, संगीता पति नारायण सिंह, बबीता पति सावन, नारायण गूजर पिता खेमराज, जमनालाल पिता मनोहर, श्याम पिता इंगलिन सिंह, सुनीता पति विजय, अजय पिता रमेश गभीर घायल हो गये। घायलों में कुछ इंदौर के और राजस्थान के निवासी है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर 11 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है और एक महिला कांति पति गोरीशंकर उम्र 35 वर्ष की होशंगाबाद के पास रस्ते में मृत्यु हो गई।
हलवाई का काम करने इंदौर से जा रहे थे इटारसी
सभी घायल लोग इंदौर और राजस्थान के निवासी हैं, जो शादियों में केटरिंग का काम करते हैं। शुक्रवार शाम को इटारसी में एक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए टेम्पो ट्रेक्स से जा रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे होशंगाबाद मार्ग पर ग्राम भरलाय के पास एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। घटना के बाद असंतुलित ट्रॉला पलट गया। घटना की जानकारी लगते ही 108 वाहन के डॉ सतीश साहू और वीरेंद्र मालवीय मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे घायलों का उपचार शुरू कर दिया।