जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से आ रही ट्रेन १६२२९ रामेश्वरम सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच बी-३ का एसी खण्डवा के पहले से काम नहीं कर रहा था। गर्मी से बेहाल यात्रियों का गुस्सा ट्रेन के रात साढ़े ९ बजे इटारसी के प्लेटफॉर्म ५ पर आते ही भड़क उठा। ट्रेन को यात्रियों ने चेन पुलिंग कर २ बार रोका। सूचना मिकते ही आरपीएफ, जीआरपी और आरपीएफ कार्यालय से अधिकारी मौके पर पहुँचे। उन्होंने यात्रियों को भोपाल में एसी ठीक कराने का आश्वासन दिया तब यात्री माने। ट्रेन को ३० मिनत की देरी से रात १० बजे रवाना किया जा सका।