1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीएफ के भरोसे न रहें, खुद करें काम

सीनियर डीसीएम विनोद तमोरी ने कहा -

2 min read
Google source verification
indian railway latest news hindi

hoshangabad, nagarpalika, collector, third rail line project, drainage sysytem

इटारसी। सर, ट्रेन में टिकट और अवैध रूप से खानपान बेचने वालों को रोकने के लिए आरपीएफ का सहयोग जरूरी है। बिना आरपीएफ स्टॉफ जांच के दौरान विवाद की स्थिति बनती है। इसी तरह की समस्याएं रेलवे के टीटीई स्टॉफ ने इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टॉफ आर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) के मंडल अधिवेशन में शनिवार को अधिकारियों को बताई। जवाब में सीनियर डीसीएम विनोद तमोरी ने कहा कि आरपीएफ के भरोसे न रहें, अपनी शक्ति को पहचानिए। अधिवेशन में एडीआरएम आरएस राजपूत ने कहा कि कुछ लोग पैसा जोड़ते रहते हैं कि बीमारी में इलाज कराने के काम आएगा। ऐसा काम करते ही क्यों हैं कि बीमार होना पड़े। अधिवेशन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष मनीष श्रृंगीरिषी, सहमहासचिव डॉ. हेमंत सोनी ने भी संबोधित किया।

चुनाव हुआ, वर्गीस बने अध्यक्ष
आईआरटीसीएसओ के मंडल कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें ११२ रेलकर्मी वोटरों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के दावेदार सुनील वर्गीस को ८० मत, वीके तिवारी २८, सुनील शर्मा को तीन वोट मिले। एक मत रद्द कर दिया गया। सबसे अधिक वोट पाकर सुनील वर्गीस अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ।

ये हैं कार्यकारिणी में शामिल
अध्यक्ष सुनील वर्गीस, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जेम्स को बनाया गया। सचिव बलवंत सिंह परिहार, उपाध्यक्ष वीआर भूमरकर, सूर्यनंदन शंकर होंगे। संयुक्त सचिव प्रीतम तिवारी, संगठन सचिव नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विकास कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, अजय सिंह मीना को बनाया गया है।

लोको पायलट ने ठंडी ब्रेड देने पर कर्मचारी को पीटा
इटारसी. बारह बंगला स्थित रनिंग रूम में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ एक लोको पायलट द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने लोको पायलट पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने का आवेदन जीआरपी थाने में दिया है। सोमलवाड़ा खुर्द निवासी रामदास अहिरवार रनिंग में काम करता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर था। उसे ऊपर बड़े किचिन में टेबल पर काम दिया गया था। सुबह साढ़े सात बजे लोको पायलट डीबी सरकार टेबल पर आकर बैठे तो उन्हें दूध और ब्रेड का नाश्ता दिया गया। उसी दौरान उन्होंने उससे अभद्रता की और ठंडी ब्रेड देने की बात कहते हुए सिर पर चांटा मार दिया। विवाद बढऩे पर आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत करा दिया।