3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर धारा 144, जानें क्यों

10 अप्रैल को भारत बंद को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित,सभा रैली के लिए तीन दिन पहले लेना होगा अनुमति,पीटीएस से आया अतिरिक्त पुलिस बल

2 min read
Google source verification
ipc 144 kya hai in hindi

ipc 144 kya hai in hindi

पिपरिया। यदि आप सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हैं तो जरा ध्यान दें। जीहां इन दिनों सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करना आपको भारी पड़ सकता है। थाना परिसर में शुक्रवार शाम पुलिस और प्रशासन ने शांति समिमि की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियो,गणमान्य नागरिकों से शांति व्यवस्था के बिंदुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज नही करने और उन्हें फारवर्ड नही किए जाने के निर्देश के साथ अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों ने प्रकाश डाला।

शांति समिति की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने डीएम के जिले में जारी आदेश का पालन करने पर सभी ने सहमति जताई। १४ अप्रैल को अंबेडर जयंती मनाए जाने के मुददो पर चर्चा हुई। बिना अनुमति के कोई संगठन रैली यात्रा नही निकालेगा इसके लिए तीन दिन पूर्व अनुमति लेना जरुरी होगा। सोशल मीडिया पर धारा १४ लागू है इसका उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल,मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,पार्षद उपस्थित रहे।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, शाम को होगी गश्त
आगामी भारत बंद की सूचना के मददे नजर पुलिस प्रशासन ने शहर की कानून व्यवस्था को बरकरार रखने पीटीएस से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। एसडीओपी रणविजय सिंह ने बताया कि गश्त के लिए पीटीएस से २० जवान आए है दोनो थानों की पुलिस जगह जगह गश्त करेगी शांति व्यवस्था कायम रखेगी ताकि कोई अन्होनी वारदात को असमाजिक तत्व अंजाम नहीं दे पाए।

आवेर लोडिंग पर लगाम कसेगी पुलिस
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने पुलिस प्रशासन को शहर में ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। टीआई प्रवीण कुमार ने कहा इस पर शुक्रवार से ही कार्रवाई शुरु की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर लोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

रेलवे ने बंद किया रास्ता, नागरिकों ने लगाई गुहार
मीठी गली स्थित रेलवे बाउंड़ी किनारे रेलवे अतिक्रमण तोड़ कर आवागमन,निकासी आदि का मार्ग बंद कर दिया है यह शिकायत मीठी गली निवासियों ने एसडीएम से की। एसडीएम ने कहा वे रेलवे से इस संबंध में बात करेंगे क्या मामला है नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित नही हो इस पर रेलवे का ध्यान दिलाया जाएगा।