
Just try it Powerful than the money plant
होशंगाबाद. आज की इस भागदौड़ की जिंदगी मेें हर आदमी पैसों के लिए परेशान है। पैसा कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ रही है। लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने पर भी उम्मीद के अनुसार पैसा नही आता। इसके लिए लोग कई तरह के प्रयोग भी आजमाते हैं, ज्योतिष की शरण में जाते हैं, घर में वास्तु उपाय करते हैं, टोने-टोटके अपनाते हैं, लोग घरों में बरकत लाने मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें पैसों के पीछे भागना पड़ता है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जो मनी प्लांट से भी कहीं ज्यादा पावरफुल है और इसे लगाने के बाद आपको पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा बल्कि पैसा आपके घर में ही बरसेगा। यह पौधा आपको रंक से राजा बना सकता है। यह पौधा पैसों की आवक को अपनी ओर आकर्षित करता है और घर में सुख-शांति की बरकत करता है। जी हां यह पौधा है क्रेसुला का .... । आप भी अपने घर में क्रेसुला का पौधा लगाईए और फिर देखिए इसका चमत्कार। घर में लगा मनी प्लांट भी इसके आगे फैल हो जाएगा।
क्या है क्रेसुला का पौधा
यह बहुत ही मुलायम मखमली लगने वाला फैलावदार पौधा होता है जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं। पत्तियों का रंग हरे और पीले रंग के मिश्रण युक्त होता है। यह दिखने में सुंदर, छूने में मखमली लगता है। लेकिन दिखने में यह जितना मखमली होता है इसकी पत्तियां उतनी ही मजबूत भी होती हैं। दरअसल ये रबड़ जैसी होती हैं जिन्हें छूने या हाथ लगाने से टूटने या मुडऩे का खतरा नहीं रहता। इसकी खास बात यह है कि आपको इसकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं होती हफ्ते में दो या तीन बार भी आप इसे पानी देते हैं तो भी यह सूखता नहीं है। इसके लिअ कोई लंबी-चौड़ी जगह की आवश्यकता नहीं होती, एक छोटे से गमले में इसे लगाया जा सकता है। छांव में भी आप इसे लगा सकते हैं।
घर में कहां पर लगायें
फेंगशुई के अनुसार क्रेसुला का पौधा घर का प्रवेश द्वार जहां से खुलता है उसके दाहिनी ओर रखना चाहिये। फेंगशुई वास्तु शास्त्र में इस पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना गया है। मान्यता है कि घर में इस पौधे को रख लिया जाये तो यह पौधा घर में धन वृद्धि करता है। धन को घर की ओर खींचने लगता है। यानि यदि आपके घर में धन नहीं ठहरता है तो भी आप फेंगशुई के इस उपाय को अपना सकते हैं।
क्या कहता है फेंगशुई - फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जो कि सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है। फेंगशुई वास्तु में जितने भी उपाय बताये जाते हैं वे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित करते हैं। फेंगशुई के अनुसार क्रासुला का पौधा भी अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही लगाएं। जहां से प्रवेश द्वार खुलता है, उसके दाहिनी ओर इसे रखें। कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। और आपके घर में धनवर्षा होने लगेगी।
धनवर्षा के लिए इन्हें भी लगाएं घर में
लिली का पौधा- फेंगशुई के अनुसार लिलि का पौधा घर में लगाना का काफी अच्छा होता है। कहा जाता है कि यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द को बढ़ाता है। इस पौधे की खासियत है कि इसे लगाने से घर के लोग पहले की तुलना में काफी शांत हो जाते हैं और घर में शांति बनी रहती है। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रूम में लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
लोटस - फेंगशुई के मुताबिक कमल का फूल शुद्धता और नैतिक ताकत प्रतीक माना जाता है। कमल का पुष्प धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए इसे घर में लगाना फायदे मंद माना जाता है। इसे घर के प्रवेशद्वार में लगाना चाहिए। यह भी घर में सकारात्मक वातावरण लाता है।
मनी प्लांट- यह आर्थिक सुख समृद्धि का प्रतीक है । इसे हमेशा पैसों से जोड़कर देखा जाता है । इसलिए अक्सर हर घर में मनी प्लांट देखने को मिलता है। इसे घर में लगाने से घर की मुखिया के आय में वृद्धि होती है। फेंग शुई के अनुसार मनी प्लांट को लगाने की सबसे अच्छी जगह है ऑफिस। अगर आप इसे घर में लगाने की सोच रहे हैं तो आप इसे घर के लिविंग रूम में या फिर प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं।
चाइनीस फ्लावर- फेंगशुई के अनुसार चाइनीस फ्लावर घर में खुशियों का वातावरण लाता है। माना जाता है कि जिन घरों में अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई झगड़े होते हैं उन्हें खासतौर पर अपने घर में चाइनीस फ्लावर लगाने चाहिए। इस पौधे को आप घर के लिविंग रुम या फिर डाइनिंग रुम में लगाना चाहिए।
Published on:
08 Jan 2018 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
