2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूते-चप्पल से जुड़े जीवन में तरक्की के राज, हर किसी को जानना है जरूरी

जूते-चप्पल से जुड़े जीवन के राज, हर किसी को जानना है जरूरी

2 min read
Google source verification
cheapest shoes

cheapest shoes

होशंगाबाद। आज हर कोई अच्छे से अच्छे जूते-चप्पल पहनना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूते-चप्पल में आपकी सफलता के कई राज छिपे हैं। जी हां यह एकदम सही बात है। दरअसल जूते चप्पल से जुड़े वास्तु के कई उपाय होते हैं क्योंकि शनि का संबंध आपके पैरों से होता है। इतना ही नहीं जब आप बाहर पहनने वाले जूतों को पहनकर घर में प्रवेश करते हैं तो अपने साथ राहु और केतु से जुड़े दोष भी साथ ले जाते हैं। इसलिए इन बातों पर जरा ध्यान दें।

किसी नहीं बताया और करें यह काम
आपकी कुंडली में शनि को लेकर दोष है या शनि की ढैय्या अथवा साढ़ेसाती होने पर आप शनिवार को बिना किसी को बताए काले रंग का चमड़े का जूता या चप्पल मंदिर के प्रवेश द्वार पर छोड़ दें। ऐसा करते समय पीछे पलट कर न देखें। शनि देवता से जुड़ा यह प्रयोग शनि के कारण हो रही समस्याओं को दूर करके निश्चित रूप से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

जूता चोरी तो न करें चिंता
यदि मंदिर में आपकी चप्पल या जूता चोरी हो जाए तो गम न करें क्योंकि ज्योतिष के अनुसार यह आपके जीवन में शुभ संकेत है। यदि आपके फुटवियर शनिवार को चोरी होते हैं तो यह और भी शुभ है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा होने पर शनि दोष से राहत मिलती है।

नहीं पहनें फटे जूते
किसी भी विशेष काम मसलन नौकरी के लिए इंटरव्यू, बेटे या बेटी के रिश्ते की बात करते जाते समय, लंबी यात्रा आदि में जाते समय भूलकर भी फटे हुए जूते न पहनें। ऐसे फुटवियर आपके कार्य की सफलता में बाधक बनते हैं।

इस जगह पर न उतारें जूते
कभी भी भूलकर अपने घर की देहरी पर जूते उतारें और न ही अपने यहां आने वाले अतिथियों को करने दें। घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखे जूते आपके सौभाग्य और समृद्धि को प्रभावित करते हैं।

इस दिशा में रखें जूते
अपने फुटवियर को कभी भूलकर भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी) में न रखें। जूते - चप्पल को एक व्यवस्थित ढंग से, हमेशा पश्चिम दिशा की ओर ही रखें।

घर में न पहने इन जूतों को
बाहर पहनने वाले जूते-चप्पल का प्रयोग घर के भीतर न करें। ऐसा करने से बाहर की मिट्टी के साथ नकारात्मक उर्जा का प्रवेश हो सकता है। यदि कोई जूते या चप्पल पहन कर घर में प्रवेश करता है तो उसके साथ राहू तथा केतु ग्रह भी प्रवेश कर जाते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह हानिकारक है। इसलिए पुरानी परंपरा का पालन करते हुए चप्पल-जूतों का बाहर उतारना लाभप्रद है।

घर में न रखें इस प्रकार के जूते
घर में पुराने जूते चप्पल रखने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिसके कारण समस्याएं आपके घर से जाने का नाम नहीं लेती हैं। इसलिए जिन जूते चप्पल का आप प्रयोग न कर रहे हों, उन्हें घर में ना रखें बल्कि किसी गरीब को दे दें।

ऑफिस में इस रंग के जूते पहनकर नहीं जाएं
कार्यालय में भूरे रंग के जूते पहनकर जाने से बचें। विशेष रूप से बैकिंग या फिर एजूकेशन से जुड़े लोग इसका विशेष ध्यान रखें। ऐसे लोगों के लिए कॉफी या डार्क ब्राउन रंग के फुटवियर शुभ साबित होते हैं।