
Women Cricket
होशंगाबाद। आमतौर पर पुरुषों के वर्चस्व वाले Cricket में अब Women Cricket की भी चर्चा जोरों पर है। इसका नजारा देखने को मिला गुरुवार को। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन इंदौर द्बारा आयोजित एवं नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेती जा रही अंतर संभागीय अंडर-16 बालिका वर्ग का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। पहला मैच नर्मदापुरम संभाग और उज्जैन संभाग के बीच खेला गया। जिसमें नर्मदापुरम ने जीत हासिल की। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मैच में टॉस जीतकर नर्मदापुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बनाए। इसमें अनन्या दुबे ने 88 गेदों पर 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अनन्या ने मैदान में हर तरफ शॉट लगाए। उन्होंने अपने खेल से मैदान पर पहुंचे सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यामिनी बिल्लोरे ने 19 रन बनाए। उज्जैन की तरफ से प्राप्ति शर्मा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। अनन्या की तूफानी पारी की मदद से नर्मदापुरम् ने उज्जैन को दी मात।
उज्जैन Women Cricket 93 रन पर ऑलआउट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्जैन की टीम कभी भी मैच में दिखाई नहीं दी। उज्जैन की पूरी टीम 93 रनों पर ही ऑलआऊट हो गई। टीम की तरफ से भूमिका शर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। नर्मदापुरम की अनन्या दुबे घाटत गेंदबाजी करते हुए ने 5 विकेट लिए। सचि जैन ने २ विकेट और खुशी खान ने 1 विकेट लिया। इस तरह नर्मदापुरम ने यह मैच 148 रनों से जीत लिया। शुक्रवार को उज्जैन और सागर के बीच मैच खेला जाएगा। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिलेश खण्डेलवाल ने किया। अध्यक्षता नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ अध्यक्ष कपिल फौजदार ने की।
उत्साह बढ़ाने पहुंचे दर्शक
दर्शकों के बीच अब वू-मेन क्रिके्रट का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि अंडर-16 के बालिका वर्ग के इस मैच को देखने के लिए बड़ी मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।
Published on:
09 Nov 2017 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
