4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि – शिवालयों में गूंजे मंत्र, निकली शिव बारात

पचमढ़ी में रही शिवरात्रि की धूम, मेला श्रद्धालुओं की वापसी शुरु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Shakeel Niyazi

•

Updated: 14 Feb 2018, 8:47 PM IST

mahashivratri 2018 celebrated in pipariya

mahashivratri 2018 celebrated in pipariya

पिपरिया। महाशिव रात्रि पिपरिया, पचमढ़ी बनखेड़ी में धूमधाम से मनाई गई। शिवालयों में ओम नम:शिवाए के मंत्र गूंजे, भोले शंकर का मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया। विभिन्न समितियों ने भोले शंकर की प्रमुख मार्गों से नाचते गाते शोभा यात्रा निकाली।
शिव ? नगरी पचमढ़ी में चौरागढ़ मंदिर , जटा शंकर मंदिर, बड़े महादेव में हजारों भक्तों ने महाशिवरात्रि का पूजन अर्चन कर शीश नवाया। पिपरिया मेंऊमर वाले दाादा शिव मंदिर को समिति ने सजाया वही पूजन अर्चन किया एवं रात्रि में महाआरती हुई।

ऑटो टैक्सी संघ ने किया भंडारा
पचमढ़ी बस स्टैंड टैम्पो टैक्सी संघ ने शिवरात्रि ? पर तीन दिवसीय भण्डारे का आयोजन किया। रेलवे परिसर में पचमढ़ी मेले से आने वाले एवं ट्रेन यात्रियों को समिति सदस्यों ने भोजन प्रसादी कराई। महादेव महिला समिति ने छटवें वर्ष पचमढ़ी रोड स्टेशन के सामने ६ क्विंटल फलारी खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया।

निकली भोला भण्डारी की भव्य बरात
शहर में भगवान सिंह के पूजन अर्चन के साथ विभिन्न समितियों ने शिव पार्वती की भव्य शोभायात्रा और बारात निकाली। ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी आश्रम की बहनों ने इतवारा बाजार से हनुमान नाके तक ओम नम:शिवाय के जाप करते बैंड बाजों के साथ भगवान शंकर और माता पार्वती को बग्गी में शोभायमान कर बारता निकाली। रेलवे गेट नीलकंठ समिति ने भोलेशंकर की बारात निकाली। शाम को राष्ट्रिय हिंदू सेना,बजरंग दल ने पचमढ़ी रोड से भोलेशंकर की बारात निकाली रवि विश्वकर्मा,चंदन सिंह राजपूत,सोनी ने बताया कि सैकड़ा युवा,धर्म प्रेमी बारात में शामिल रहे।

पचमढ़ी मेला श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित
पचमढ़ी गाइड यूनियन एवं वन विभाग के तत्वावधान में शिवरात्रि मेला से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को जटाशंकर मार्ग पर पुलाव प्रसादी का वितरण किया गया। एसडीओ संजीव शर्मा,रेंजर सुरेश गोस्वामी सहत यूनियन पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। उधर पुलिस प्रशिक्षण शाला के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने भी पेट्रोल पंप चौक के सामने श्रद्धालुओं को १०० किलों की फलारी खिचड़ी प्रसादी का अधीनस्थ स्टाफ के साथ वितरण कराया।