24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कृषि उपज मंडी के लाइसेंसधारियों व्यापारियों पर होगी कार्रवाई, कहीं आपका नाम तो नही इस लिस्ट में

मंडी समिति ने 95 लाइसेंसधारियों को जारी किए नोटिस, निरस्त होंगे लाइसेंस

2 min read
Google source verification
krashi upaj mandi

अब कृषि उपज मंडी के लाइसेंसधारियों व्यापारियों पर होगी कार्रवाई, कहीं आपका नाम तो नही इस लिस्ट में

पिपरिया. प्रदेश की ए क्लास कृषि उपज मंडी में व्यापारिक लाइसेंस तो सैकड़ों बने लेकिन कम ही लाइसेंसधारी सक्रिय दिखते हैं। लाइसेंस नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। खरीद नहीं करने वाले लाइसेंसधारियों को कृषि मंडी समिति ने चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासक ने पूरी कार्रवाई से सचिव को अवगत कराने निर्देश दिए हैं। कृषि उपज मंडी में मंडी समिति द्वारा करीब 295 लाइसेंस जारी किए है लेकिन इनमें से दर्जनों व्यापारी, समितियां खरीदी नहीं कर रही है। अनुज्ञप्ति शुल्क जमा कर महज लाइसेंस बनवाकर रख लिए हैं। व्यापारी अधिक नहीं होने से किसानों की फसल खरीदी में ज्यादा प्रतिस्पद्र्धा नहीं मिलती इससे रेट भी प्रभावित रहते हैं।
सूत्रों के अनुसार कृषि मंडी समिति ने खरीदी नहीं करने वाले करीब 70 लाइसेंसधारी व्यापारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर व्यापारिक लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई आने वाले समय में होगी। मंडी समिति का कहना है कि करीब 200 लाइसेंसधारी हैं इसमें अनेक समितियां शामिल हैं, जो वर्ष भर मंडी में किसानों की खरीदी में सक्रिय रहती हैं। लाइसेंस बनवाकर मंडी में खरीदी नहीं करना मंडी समिति के नियमों का उल्लंघन है। एसडीएम एवं प्रशासक ने भी मंडी समिति से मंडी में काम करने वाले लाइसेंसधारियों की सूची तलब की है। एसडीएम ने सचिव को निर्देशित किया है कि किसानों को कहीं भी परेशानी नहीं होना चाहिए। हर स्तर पर मंडी संचालन में पारदर्शिता रखें एवं नियम विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करें।
1. कृषि मंडी समिति मंडी बोर्ड के नियमों के तहत ही संचालित होगी। समिति से जारी व्यापारिक लाइसेंसधारियों की जानकारी सचिव से तलब की है। निष्क्रिय लाइसेंसधारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। चिन्हित कर इन्हें नोटिस जारी करने मंडी सचिव को निर्देशित किया है। सही जवाब नहीं मिलने पर काम नहीं करने वाले लाइसेंसधारियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
आदित्य कुमार रिछारिया, प्रशासक
2. कृषि मंडी समिति मंडी बोर्ड के नियमों के तहत ही संचालित होगी। समिति से जारी व्यापारिक लाइसेंसधारियों की जानकारी सचिव से तलब की है। निष्क्रिय लाइसेंसधारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। चिन्हित कर इन्हें नोटिस जारी करने मंडी सचिव को निर्देशित किया है। सही जवाब नहीं मिलने पर काम नहीं करने वाले लाइसेंसधारियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
आदित्य कुमार रिछारिया, प्रशासक
मंडी में ७०० हम्माल, १४५ तुलावटी पंजीकृत
कृषि मंडी समिति में अनाज खरीदी विक्रय, तौल, नीलामी, भर्ती में करीब १४५ तुलावटी पंजीकृत है। ७०० हम्माल पंजीकृत हैं जो गेहूं, धान, तुअर, मूंग के सीजन में दिन-रात काम कर मंडी संचालन में अहम भूमिका का निर्वाह करते हैं। समय-समय पर इनकी संख्या में घट-बढ़ होती है। मजदूरी दर एवं किसान व्यापारियों के बीच हम्माल संघ का बेहतर समन्वय है। करीब चार जिलों से किसान मंडी में बेहतर काम होने से अपना अनाज बेचने के लिए पहुंचते हैं।