26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, जिस जिले में है वहीं से दे सकते है परीक्षा

9 जून से होनी है 12वीं की परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 25 May 2020, 5:20 PM IST

12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, जिस जिले में है वहीं से दे सकते है परीक्षा

12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, जिस जिले में है वहीं से दे सकते है परीक्षा

होशंगाबाद। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बच्चों की सहूलियत को देखते हुए जो जहां है उसकी परीक्षा वहीं से ली जाएगी। उसे अपने जिले के परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। परीक्षा में अनुपस्थिति के कारण स्टूडेंंस और अभिभावक केार्ट में ना पहुंचे। इसके लिए शिक्षा विभाग जिले से बाहर मौजूद स्टूडेंटस क लिए यह व्यवस्था की है बता दें कि परीक्षा 9 जून से होगी। अगर विद्यार्थी एक ही जिले में है तो उसे परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा नहीं दी जाएगी।


ऐसे बदल सकते है परीक्षा केंद्र
बारहवीं के रेगुलर एवं प्राइवेट व्यवासायिक और मूक बधिर श्रेणी में शेष विषयो की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी कियोस्क, पोर्टल, माशिंम के मोबाइल एप के जरिए 25 से 28 मइ्र्र तक आवेदन कर सकते हैं। जिले के साथ परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन करने की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी जिला समन्वयक और संभागीय कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगी।


कब-कब होगी परीक्षा

परीक्षा तिथि- विषय
9 जून, 2020- हायर मेथेमेटिक्स
10, जून, 2020- भूगोल
11 जून, 2020 - बायलॉजी (9 से 12 बजे)अर्थशास्त्र (2 से 5 बजे)
12 जून, 2020 - व्यावसायिक अर्थशास्त्र (9 से 12 बजे) एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिसरीज (2 से 5 बजे)
13 जून, 2020 - राजनीति शास्त्र ( 9 से 5 बजे) शरीर रचना क्रिया-विज्ञान, सटिल लाइफ एंड डिजाइन, द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशननल कोर्स (2 से 5 बजे)
15 जून, 2020 - केमिस्ट्री (9 से 12 बजे) विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स ( 2 से 5 बजे)

10वीं की परीक्षाएं रद्द
इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला करते हुए एमपी बोर्ड के 10वीं के बचे हुए पेपर की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब 10वीं के जो पेपर हो गए, उनके अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा और जो पेपर नहीं हुए हैं उनके आगे अब पास लिखा जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 10वीं के परीक्षार्थियों को प्रमोट किया जाएगा, जबकि 12वीं की परीक्षा आयोजित होगी ।