1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए. नर्मदापुरम में कहां बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम, महंगा होगा आशियाना बनाना

hoshangabad जिले में लागू होगी संपत्ति की नई गाइडलाइन, 25 फरवरी तक बुलाए सुझाव, शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में औसत 13 प्रतिशत तक दरें बढ़ेगी, गाइडलाइन में कुल 167 लोकेशन की जमीनों के नई दरें शामिल

2 min read
Google source verification
जानिए. नर्मदापुरम कहां बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम, महंगा होगा आशियाना बनाना

जानिए. नर्मदापुरम कहां बढ़ जाएंगे जमीनों के दाम, महंगा होगा आशियाना बनाना

नर्मदापुरम. जिले में वर्ष 2022-23 के लिए संपत्तियों की नई गाइडलाइन जल्द ही लागू की जाएगी। संपत्ति का बाजार मूल्य निर्धारित करने के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक बीते दिनों Collector कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हो चुकी है। बैठक में नर्मदापुरम जिले की नए वित्तीय वर्ष के लिए अचल संपत्ति का बाजार मूल्य तय करने के लिए प्रस्तावित दरों का अनुमोदन कर दिया गया है। वरिष्ठ जिला पंजीयन एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति रमेश कुंभारे ने बताया कि प्रस्तावित दरों पर आमजन के सुझाव 25 फरवरी तक बुलाए गए हैं। गाइडलाइन की प्रस्तावित दरों का अवलोकन जिला पंजीयन कार्यालय में भी किया जा सकता है। नई गाइडलाइन एक अप्रेल से लागू हो जाएगी। बता दें कि यह गाइडलाइन कोरोना संक्रमण काल के कारण सहित अन्य वजह से पिछले पांच सालों से संपत्तियों के मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रेल के बाद से जमीन, प्लाट, मकान-फ्लेट सहित व्यवसायिक भूमि, कृषि भूमि और इनके भवनों की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी।

जिले में कुल 167 लोकेशन में बढ़ी दरें
जिला पंजीयन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 167 लोकशन में औसतन 13 प्रतिशत दरों की बढ़ोतरी होने जा रही है। इसमें शहरी क्षेत्र में 48 लोकेशन में 9 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र 119 लोकेशन में 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ेगे। जिन मुख्य लोकेशन में जमीन-प्लाट की दरें बढ़ रही है, उनमें नर्मदापुरम शहर में मालाखेड़ी चक्कर रोड, रसूलिया डबल फाटक के आगे-आसपास, पिपरिया रोड पर पुराना नाके के आगे, फेफरताल में हरदा रोड किनारे एवं इसके अंदर, रेवासिटी-टू, कुलामढ़ी रोड किनारे सहित अन्य क्षेत्रों में जमीनों के रेट बढ़े हैं। कुलामढ़ी में 600 रुपए रेट बढ़ रहे हैं। रसूलिया, मालाखेड़ी और इससे जुड़े इलाकों में नई गाइडलाइन लागू होते ही रेट बढ़ जाएंगे। इसी तरह इटारसी, पिपरिया-पचमढ़ी, सोहागपुर, माखननगर, सिवनीमालवा, शिवपुर, डोलरिया आदि इलाकों में भी संपत्तियों की दरें अब बढ़ जाएंगी।

इन इलाकों में बढ़ जाएंगे जमीनों के भाव
क्षेत्र-स्थान - प्रचलित दर आवासीय-व्यवसायिक - प्रस्तावित दर
मालाखेड़ी चक्कर रोड-तिराहे: 8400-10800 - 9200-10800
माखननगर रोड पर पुराना नाके: 12400-16000 -13400-17000
पिपरिया रोड पुराना नाका आगे : 12400-16000 -13400-17000
पांच बंगला के आगे बड़ चौराहे:12800-16000 -13400-17000
माखननगर रोड पर पुराना नाका से आगे: 12400-16000- 13400-17000
भोपाल तिराहे से इटारसी मुख्य मार्ग पर :12400-16000- 13400-17000
(जमीनों की दरें रुपए वर्गमीटर इकाई में हैं)

शहर के शेष सभी क्षेत्र में
-आवासीय 8400 एवं व्यवसायिक 10800 रुपए वर्गमीटर
-बढ़कर 9200 एवं 14000 रुपए वर्ग मीटर हो जाएगी
- इसमें 10 एवं 22 फीसदी बढ़ोतरी होने जा रही है

इन इलाकों में भी महंगी होगी जमीनें
क्षेत्र-स्थान - प्रचलित दर आवासीय-व्यवसायिक - प्रस्तावित दर
डबल फाटक तक दोनों तरफ: 12400-16000 - 13400-17000
हरदा रोड से अंदर तरफ : 6600-9600 -7500-11000
एनएच-69 रोड पर : 12400-16000 -13400-17000
फेफरताल हरदा रोड से अंदर: 6800-10400 - 7500-11000
हनुमान नगर रसूलिया में : 8400-13600 -9200-13600
रेवा सिटी-टू हरदा रोड से अंदर: 8500-12800 -9200-13600
एसपीएम गेट से इटारसी रोड :12400-16800-13400-17000
(जमीनों की दर रुपए प्रति वर्गमीटर इकाई है)

यहां दस फीसदी होगी बढ़ोतरी
साईं किरण बिहार, बिजली नगर, हरदा रोड से अंदर, रसूलिया ग्राम बस्ती एनएच-69 पर भी 10 फीसदी दाम बढ़ जाएंगे।

इनका कहना है...
जिले में संपत्तियों की नई गाइडलाइन फाइनल हो गई है। लोगों से सुझाव 25 फरवरी तक बुलाए गए हैं। संभवत: एक अप्रेल 2022 से नई गाइडलाइन प्रभावशील हो जाएगी। फाइनल होते ही गाइडलाइन का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
-रमेश कुंभारे, जिला पंजीयक नर्मदापुरम।

Story Loader