
अभियान में ये रहे शामिल सांसद सिंह के साथ सफाई अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मुकेश यादव, मनीष परदेशी, दीपक महाला, राहुलसिंह सोलंकी, मुर्तजा खान, अनिल दुबे, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, गौरी यादव, पार्षद अजय रतनानी, दीपू पालीवाल, जितेंद्र राठौड, शेख इमरान, राजा तिवारी, ऋषि दुबे, यज्ञदत्त गौर, विशाल दीवान,रूपेश राजपूत, दीपसिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
होशंगाबाद। सांसद राव उदयप्रताप सिंह का स्वच्छता अभियान रस्म अदायगी बनकर रह गया। वे खुद सेठानीघाट पर स्वच्छता का संदेश देने झाड़ू लगाने की रस्म निभाकर फोटो खिंचवा रहे थे और उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता खड़े होकर मुस्कुराते नजर आए। उनका यह सफाई अभियान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विरोधियों ने खूब तंज कसे।
दरअसल सांसद सिंह ने भाजपा के ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत बुधवार को स्वच्छ भारत पर्व पर पीएम मोदी के आव्हान पर सेठानीघाट पर सफाई अभियान चलाया था। इसमें सांसद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए, लेकिन उनके साथ मौजूद भाजपाई खड़े रहे। इस वाकये को कांग्रेसियों ने मुद्दा बना लिया और सांसद को अपने कार्यकर्ताओं को भी सफाई पर अमल करने की सलाह दे डाली।
फेसबुक पर हुए कमेंट
एनएसयूआई होशंगाबाद ने कहा सांसद को सफाई अभियान उनके कार्यालय में चलाकर पहले कार्यकर्ताओं को अमल करवाना चाहिए। अगर ऐसा किया होता तो यह नौबत नहीं आती।
प्रदेश सचिव रोहन जैन ने लिखा अच्छे काम की शुरुआत इंसान को पहले अपने घर से ही करनी चाहिए। सांसद का साथ नहीं दे रहे कार्यकर्ता। धरने में बिजली चोरी, यहां पर कार्यकर्ताओं का मुस्कुराना षडय़ंत्र है।
सचिन जैन ने कहा दल बदलते ही ढोंग करना आ गया। वैसे आजकल लापतागंज में रहते हैं सांसद। नपा सभापति अजय रतनानी आप भी थोड़ी सी झाड़ू लगा लेते।
भूपेश थापक ने लिखा सांसद निधि का थोड़ा बहुत खर्च हुआ होगा, मगर पता चला वो भी नपा की थी। अगर दिखावा करना था तो थोड़ा तामझाम भी कर लेते।
अभियान में ये रहे शामिल
सांसद सिंह के साथ सफाई अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मुकेश यादव, मनीष परदेशी, दीपक महाला, राहुलसिंह सोलंकी, मुर्तजा खान, अनिल दुबे, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, गौरी यादव, पार्षद अजय रतनानी, दीपू पालीवाल, जितेंद्र राठौड, शेख इमरान, राजा तिवारी, ऋषि दुबे, यज्ञदत्त गौर, विशाल दीवान,रूपेश राजपूत, दीपसिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
19 Apr 2018 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
