26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर रात में सोते समय आपके साथ भी होता है कुछ ऐसा, तो जरूर पढ़े ये खबर नही तो पछताऐंगे

हो सकती है मुंह में कीड़े होने की समस्या

less than 1 minute read
Google source verification
rat ko sote samay muh ki laar se preshan hai to kre ye upaay

अगर रात में सोते समय आपके साथ भी होता है कुछ ऐसा, तो जरूर पढ़े ये खबर नही तो पछताऐंगे

होशंगाबाद। रात को सोते समय बहुत से लोगों के मुँह से लार बहती है। वैसे तो ये समस्या छोटे बच्चों के साथ ज्यादा देखने को मिलती है। इस लार की समस्या को हम कभी कभी नजरअंदाज कर देते है। लेकिन कई बार ये समस्या बड़ा रूप भी ले सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है जैसे पेट के कीड़े, इंफेक्शन और अपच। अगर बड़ो में से आप के मुंह से भी लार गिरती है तो इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है।

ये हो सकती है समस्या
एसिडिटी(गैस बनना)
अपने खान-पान पर कई बार व्यक्ति के मुँह से लार आनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा बहुत से लोग बासी भोजन भी करते हैं, जिससे पेट में एसिडिटी बननी शुरू हो जाती है और यह खाना आसानी से पच नहीं है, जिसके मुंह में लार बननी शुरू हो जाती है। फिर सोते समय रात में मुंह से लार गिरना शुरू हो जाता है।

पेट में कीड़े होने से भी
अगर रात को सोते समय आपके मुंह से भी बहुत ज्यादा लार निकलती हैं तो यह पेट में कीड़े होने का भी संकेत हो सकता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आसपास के डॉक्टर्स से कंसल्ट करना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक इस समस्या से पीडि़त है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से एक बार जरूर मिल लेना चाहिए।

टॉन्सिलाइटिस (गले की समस्या)
कई बार बहुत से लोग गले में सूजन आने की समस्या से पीडि़त हो जाते हैं। जिसे टॉन्सिल भी कहते हैं। इसकी वजह से गले में लार जाने का रास्ता छोटा हो जाता है, इससे सोते वक्त गले के अंदर जाने की बजाय बाहर आनी शुरू हो जाती है।