4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूप चौदस आज : निरोगी काया के लिए करें यह काम, नहीं होगी परेशानी

चौखट पर जलाएंगे दीपक, इस दिन व्रत करने से सालभर नहीं होगी परेशानी
2 min read
Google source verification
roop chaudas 2018

होशंगाबाद। रूप चौदस अर्थात् छोटी दीपावली मंगलवार को चित्रा नक्षत्र, ध्वांस योग में मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत पूजन से वर्ष भर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। इस दिन से घरों में दीपों की रोशनी की शुरूआती हो जाती है। इसलिए इसे छोटी दीपावली भी कहते हंै। नरक चतुर्दशी को गोधूलि बेला में शाम 5.30 से ७ बजे के बीच मनाई जाती है। आचार्य सोमेश परसांई के अनुसार आज १४ मिट्टी के दीपक यम, धर्मराज, मृत्यू, हंतक, वईवस्तस्वत, काल, सर्वभूत श्रेय, औदूमवर, दधन, नील, परमेष्ठी, चित्र, व्रकोदर, चित्रगुप्त इनके नामों के लगाए जाते है।
नरक चौदस के साथ हनुमान जयंती मनेगी: रूप चौदस के साथ आज हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार आज के दिन ही पवनपुत्र हनुमान अंजनी के गर्भ में आए थे। इसलिए आज के दिन दक्षिण भारत में हनुमान जयंती मनाई जाती है।

महालक्ष्मी पूजा
बुधवार को दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन घर-घर महालक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी का पूजन होगा। इस दिन कमल के फूल, कमल गट्टा के साथ महालक्ष्मी की पूजा करना शुभकारी माना गया है। दीवाली का पूजन सुबह 6 से 9 बजे, सुबह 10.30 से दोपहर१२ बजे, शाम 3 से 6 बजे तक एवं रात्रि 7.30 से 12 बजे तक किया जा सकता है। आचार्य सोमेश परसाई के अनुसार दीपावली के दिन बहीखाता, पुस्तक, कॉपी का पूजन किया जाता है।

गोवर्धन पूजा
चौथे दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा व अन्नकूट का भोग लगेगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा, गो-पूजा और अन्नकूट होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी हाथ की अंगुली पर उठाकर इंद्रदेव का अभिमान तोड़ा था।

अंतिम दिन भाइदूज
दीपोत्सव के पांचवे दिन शुक्रवार को भाइदूज मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं। ये पर्व सुबह 7.30 से 10.30 बजे, दोपहर 12 से 1.30 बजे एवं शाम 4.30 से 6 बजे तक के शुभ मुहूर्त में मनाया जाता है।