
104 साल बाद साल का दूसरा और आखिरी सबसे लंबा खग्रास चंद्रग्रहण आज, करें ये उपाय
होशंगाबाद। गुरु पूर्णिमा और चंद्रग्रहण आज एक साथ ही है। आचार्य पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ने बताया कि ग्रहण का स्पर्श आज रात्रि 11.54 बजे से मध्यरात्रि १.५२ बजे एवं मोक्ष रात्रि 3.49 बजे खत्म होगा। ये चंद्रग्रहण १०४ साल बाद साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। जो सबसे लंबा और तांबे के रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण 3.55 घंटे का सबसे लंबा होगा इस ग्रहण का सूतक दोपहर 2.54 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। सूतक के कारण मंदिरों में जल्दी आरती और दोपहर सूतक शुरू होने से पहले भगवान के मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएगें। वहीं दूसरी तरफ गुरूपूर्णिमा को लेकर लोगो में असमंजस की स्थिति भी है कि वे कब गुरू पूर्णिमा मनाए। खड्डर महाराज ने बताया कि ग्रहण के आरंभ एवं मोक्ष के उपरांत स्नान तथा मध्य में हवन, जाप, दान इत्यादि करने का विशेष महत्व होता है। चंद्र ग्रहण का असर मिलाजुला रहेगा। सेना नायक, मंत्री, कथा वाचक, पंडित, उद्योगपति तथा प्रशासक समुदाय के लोगों के लिए इस चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। व्यापारियों को सुपारी, गुड़, तेल लाल रंग की वस्तु, चावल, सोना, घी आदि के व्यापार में लाभ होगा।
31 जनवरी को था पहला चंद्रग्रहण, यह उससे भी लंबी अवधि का ग्रहण
पंडितों के अनुसार 31 जनवरी को चंद्रग्रहण था। इसकी अवधि 3.24 घंटे थी। यह 3.55 घंटे का ग्रहण है। यह उससे भी लंबी अवधि का ग्रहण है। यह साल का दूसरा और सबसे लंबी अवधि का ग्रहण है। ग्रहण के सूतक के कारण शहर के मंदिरों में जल्दी पट बंद होंगे।
ऐसे दिखाई देगी खगोलीय घटना
27 जुलाई की शाम पूर्वी आकाश में चंद्रमा और मंगल साथ में उदय होंगे और सुबह एक साथ अस्त होंगे। पूरी रात आकाश में दो लाल पिंड एक साथ दिखाई देंगे। एक चंद्रमा होगा और दूसरा मंगल ग्रह। इस दिन मार्स एट अपोजीशन की खगोलीय घटना होगी। जिसमें मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे।
इन राशियों पर प्रभाव
मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि के लिए अशुभ
पंडि़त जय नारायण तिवारी अनुसार ग्रहण उत्तराषाढ़ा व श्रवण नक्षत्र में है। यह नक्षत्र मकर राशि के होते हैं। इसलिए मकर राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। शेष मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण सुखद रहेगा। वृष, कर्क, कन्या व धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण अशुभ फलदायी होगा।
Published on:
27 Jul 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
