
सावन का दूसरे सोमवार में मिलेगी रोगो से मुक्ति, जानिए कैसे करे भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न
होशंगाबाद। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा अत्यधिक फलदायी मानी गई है। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत करते हुए शिवलिंग को जल चढ़ाने और रुद्राभिषेक करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बार सावन के महीने में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें से दूसरा सोमवार 29 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत भी रहेगा। इस दिन के रुद्राभिषेक से मानसिक अशांति, गृह क्लेश और स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर हो जाएगी। आरोग्य की दृष्टि से किया गया अनुष्ठान विशेष शुभता प्रदान करने वाला रहेगा। सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्त और चौथा सोमवार 12 अगस्त को पड़ेगा। दुसरा सोमवार के दिन भगवान शिव की अराधना करने से रोगो से मुक्ति मिलेगी।
सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि
सावन के सोमवार का व्रत करने के लिए जल्दी सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और भगवान शिव को जल चढ़ाकर भगवान शिव का मंत्र जपें। इसके बाद पूरे दिन निराहार रहते हुए प्रदोषकाल में भगवान शिव को शमी, बेल पत्र, कनेर, धतूरा, चावल, फूल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी आदि चढ़ाएं।
सावन सोमवार व्रत में रखें इन बातों का ख्याल
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी फलदायी होती है। ऐसे में सावन मास के बाकी बचे हुए दिन में यदि आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो भूलकर भी ये काम न करें। सावन सोमवार व्रत वाले दिन अपना मन, वाणी निर्मल बनाए रखें। व्रत के दौरान क्रोध न करें। व्रत में शुचिता और पवित्रता का पूरा ध्यान रखें। अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार का नशा न करें। व्रत वाले दिन चोरी, झूठ, हिंसा आदि से बचें।
भगवान शिव की पूजा में कभी भी तुलसी, नारियल, केतकी का फूल आदि नहीं चढ़ाना चाहिए।
Published on:
28 Jul 2019 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
