
फर्जी रसीद कट्टों से कर दिया 40 लाख का घोटाला
इटारसी/नगर पालिका में एक और घोटाला सामने आया है। इस बार राजस्व वसूली फर्जी रसीद कट्टों से करके 40 लाख चालीस हजार की गड़बड़ी की गई। एक ही नंबर की दो-दो रसीदें सामने आई हैं। राजस्व रिकार्ड के अनुसार एक कट्टे में 100 रसीदें होती हैं। 97 रसीदेें ऐसी सामने आई जो दो-दो बार काटी गई है। मूल रसीदों से प्राप्त राजस्व 32 हजार 900 रुपए शासकीय कोष में जमा की गई, जबकि उन्हीं नंबरों फर्जी रसीदों से प्राप्त 40 लाख 40 हजार रुपए का कोई रिकार्ड नगर पालिका के पास नहीं है।
यह हैं प्रमाण
रसीद बुक क्रमांक 1028 से राजस्व अमले द्वारा 28 अप्रैल 16 से 6 जून 16 के मध्य रसीद बुुक क्रमांक 1028 की रसीद क्रमांक 02 से 97 तक काटी गई है। इसकी कुल राशि ४० लाख ८१ हजार रुपए हैं। जबकि लेखा/कैश शाखा के अनुसार 17 फरवरी 17 से 22 मार्च 17 के मध्य इन्हीं नंबरों की काटी गई रसीदों से प्राप्त राजस्व 32,900 रुपए शासकीय कोष में जमा कराया गया है।
रसीद बुक क्रमांक 1091 रसीद क्रमांक 02 दिनांक 15 नवंबर 17 शुभांगी रसाल के नाम से राशि १.५० लाख की राजस्व शाखा द्वारा प्रदत्त कराई गई है लेकिन शाखा में इसी नंबर की रसीद से एक हजार रुपए संकल्प जनसेवा समिति,भोपाल से जमा होना दर्शाया गया।
- रसीद क्रमांक 1091/26 दिनांक 31 मई 18 भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु पांच हजार रुपए की चरणजीत, हरवीर कौर आदि को रसीद जारी की गयी है लेकिन इस नंबर की रसीद से खजाने में एक हजार रुपए शुभम साहू द्वारा जेटपंप खनन अनुमति के लिए जमा कराना बताया गया।
रसीद क्रमांक 1083/26 दिनांक 13 अप्रैल 2017 को कृष्णा राय को पच्चीस हजार की जारी की गई लेकिन इसी नंबर की रसीद नंबर से 100 रुपए नल संयोजन के सुंदर बाई से जमा होना बताया गया।
मामले में कलेक्टर से शिकायत की गई है। अधिकारियों- कर्मचारियों ने मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया है। दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाना चाहिए।
यज्ञदत्त गौर, पार्षद इटारसी
इस मामले में जांच चल रही है। जो दोषी होगा उसे संस्पेंड किया जाएगा।
हरिओम वर्मा, सीएमओ इटारसी
Published on:
14 Nov 2019 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
