4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध रेत उत्खनन करते एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

काठी सुरेला नदी से एक जेसीबी मशीन और रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Shakeel Niyazi

•

Updated: 8 Jan 2018, 9:00 AM IST

Seized one JCB two tractor-trolley

Seized one JCB two tractor-trolley

पिपरिया. रविवार को मंगलवारा पुलिस दल ने अवैध रेत उत्खन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की तो रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस दल ने काठी सुरेला नदी से एक जेसीबी मशीन और रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। वहीं खापरखेड़ा में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़ फरार हो गया। नदियों से रेत का अवैध परिवहन और भण्डारा तेजी से पनप रहा है। इसके खिलाफ मंगलवारा पुलिस टीम प्रभारी टीआई पंकज वाडेकर के नेतृत्व में नदियों पर कार्रवाई के लिए पहुंची। काठी सुरेला नदी पर अवैध रेत उत्खनन पर लगी एक जेसीबी मशीन को पुलिस दल ने जब्त किया वहीं रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़कर सांडिया चौकी में खड़ी करवाई।
दिनभर बजते रहे फोन
काठी सुरेला में जेसीबी मशीन जब्त करते समय पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। वहीं प्रभारी टीआई का फोन दिन भर सिफारिश के लिए घनघनाता रहा।


पुलिस टीम को देखा तो चलता टै्रक्टर छोड़कर भाग निकला चालक
पुलिस टीम द्वारा काठी सुरेला में कार्रवाई करने के बाद वापसी के समय खापरखेड़ा स्थित नदी से रेत ट्रॉली लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस टीम को देख चलता ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो लिया। एएसआई आईके सोनी, आरक्षक राकेश ने बड़ी मुश्किल से चलते ट्रैक्टर को नियंत्रित किया। आरक्षक राकेश ही रेत ट्रॉली को चलाकर थाने लेकर आया।

&एक जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली काठी सुरेला खापरखेड़ा से जब्त कर माइनिंग को सूचित किया गया है। वहीं पांच लीटर कच्ची शराब जब्ती की कार्रवाइ की गई।
पंकज वाडेकर, प्रभारी टीआई, मंगलवारा थाना

ग्राम में रास्ता न खुलने से परेशान ग्रामीण, की शिकायत
सोहागपुर. ग्राम गूजरखापा में पिछले एक माह से एक व्यक्ति द्वारा रास्ते पर बनाए जा रहे आवास के चलते रास्ता बाधित होने के मामले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक शिकायतें करने के बाद भी समस्या का हल न निकलने पर अब एक आवेदन शनिवार को पुलिस थाने में भी दिया है। आवेदन में आवेदक काशीराम पुत्र मौजीलाल ने उल्लेख किया है कि उसके परिवार के आने-जाने का रास्ता राजेश पुत्र भागचंद्र द्वारा बंद किया था। जिसकी शिकायत एसडीएम सोहागपुर से किए जाने के बाद पटवारी व आरआई ने पूर्व मेें रास्ता खुलवाया था। लेकिन रास्ते पर पुन: मकान निर्माण किया जाने लगा। इसकी भी शिकायत पर गत दिनों तहसीलदार द्वारा रास्ता खुलवाया गया। आवेदक के अनुसार उसे अनावेदक पक्ष द्वारा धमकी दी जा रही है। आवेदक काशीराम ने पुलिस मेें दिए आवेदन मेंं उल्लेख किया है कि मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।