4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलसुबह पुलिस को देखकर खुली नींद कच्ची शराब बनाने वालों की नींद

दबिश देकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Shakeel Niyazi

•

Updated: 3 Jan 2018, 11:37 AM IST

SPs action on liquor makers

SPs action on liquor makers

पिपरिया। एसपी एवं सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अलसुबह दबिश देकर कार्यवाही की। जिसमें १७ आरोपियों को गिरफ्तार कर २० प्रकरण कायम किए गए गए हैं। ज्ञात रहे कि इसके पहले भी विभाग की तरफ से दबिश देकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।जानकारी के अनुसार आबकारी और पुलिस ने पिपरिया में सुबह करीब ५ बजे संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की भट्टी पर छापेमार कार्यवाही की है। इस दौरान कुचबंदिया मोहल्ले से 1675 लीटर महुआ लहान और 85 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। कार्यवाही अवैध शराब माफियाओ में हड़कंप मच गया।

पुलिस बल रहा मौजूद
कार्रवाही पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना होशंगाबाद एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में की गई। जिसमें एसडीओपी रण विजय सिंह कुशवाहा पिपरिया थाना, स्टेशन रोड एवं मंगलवारा, तथा आबकारी पिपरिया की संयुक्त टीम और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पिपरिया के आम्बेडकर वार्ड में दी गई इस दबिश में टीम ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 20 प्रकरण कायम किये हैं।

यह किया जब्त
कार्रवाई में 1675 किलो महुआ लाहन, 85 लीटर कच्ची शराब कीमत लगभग 68500 रुपये जब्त किया गया है। बाद में पुलिस ने अवैध शराब लाहन नष्ट किया गया वहीं इनके खिलाफ प्रकरण बनाए गए हैं।

इनके खिलाफ प्रकरण
पूनम पत्नी सन्तोष, काजल पत्नी छोटू, सीमा पत्नी राजा, आनरो पत्नी छोटेलाल, शारदा पत्नी खुशीलाल, डिंपल पत्नी विजेंद्र, अजय पुत्र मोती, अजय पुत्र मोहन, रजनी पत्नी उत्तम, कलाबाई पत्नी बबलू, छायाबाई राकेश, रंजीत पुत्र हरप्रसाद, कुसुम्बाई पत्नी हरिप्रसाद, शैलू पुत्र छगन, रक्षा पत्नी राकेश, सुनीता पत्नी चंगु, इंद्राबाई पत्नी राजू सभी की जाती कुचबंदिया, निवासी आम्बेडकर वार्ड पिपरिया शामिल हैं।

एक आरोपी धराया, दो फरार, नगदी व मोबाइल किए जब्त
सिवनी मालवा. विगत 13 दिसंबर को वनांचल क्षेत्र के ग्राम लही के पास बोरवेल मशीन मालिक आरुलसेल्वम से मारपीट कर एक लाख रुपए नगदी व 3 मोबाइल लूट की घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना की शिकायत सिवनी मालवा थाने में दर्ज की गई थी। लूट के मामले को लेकर पुलिस 15 दिनों से आरोपियों की तलाश में कई जगह छापामार कार्रवाई कर रही थी। िजसमें पुलिस को सफलता मिली है। थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया की फरियादी आरुलसेल्वम नागर से हुई लूट के फरार आरोपियों में से एक आरोपी सुपर पिता रमेश पारदी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बैजनपुर को पकड़ा है व अन्य 2 आरोपी फरार हैं। आरोपी के पास से 25 हजार रुपए नगद और 2 मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कुबुल किया है कि बोरवेल मशीन मालिक को मजदूर दिलाने के बहाने से फोन कर जंगल में बुलाया था और उसके साथ हमने मारपीट कर लूट की थी। मामले के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक उमेद सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी के बताए अनुसार अन्य आरोपियो की तलाश कर की जा रही है।