5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में शनिवार को वाणिज्य विभाग की ओर से स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के ४५ विद्यार्थियों को कीरतपुर स्थित राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 1 Mar 2020, 5:01 AM IST

विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण,विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण,विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण

होशंगाबाद. शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में शनिवार को वाणिज्य विभाग की ओर से वल्र्ड बैंक परियोजना के अंतर्गत स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के ४५ विद्यार्थियों को कीरतपुर स्थित राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र का भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को डेरी उद्योग के सिद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ कार्यस्थल पर कार्य का व्यवहारिक ज्ञान एवं उपयोगिता बताना है। प्रजनन केंद्र का निर्माण मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं विकास निगम की ओर से किया गया है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पशु आहार संयंत्र एवं दुधारू पशुओं के संवर्धन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। यह देश का दूसरा और प्रदेश एक मात्र केंद्र है, जहां पशुओं के नस्ल सुधार का कार्य किया जाता है।

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष सीतासरन हर्णे ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों के विकास के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है और विद्यार्थियों के हितों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थियों का उत्साह और ज्ञान दोनों बढ़ता है। इस दौरान एसआर बोहरे, डॉ. प्रीति उदयपुरे, डॉ. मालती शाक्य आदि सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नर्मदा महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम प्रक्षेत्र बाबई का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उन्नत बीज की प्रक्रिया को समझा। साथ ही अनाज भंडारण की साइलो बेग प्रक्रिया को देखा और उसकी जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने एक बेकरी में टोस, ब्रेड, केक, पेस्टी बनाना भी देखा और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली।