2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : 50 दिन बाद विधायक कमल पटेल के बेटे सुदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता को मोबाइल पर धमकाया था, पुलिस नहीं बता रही कब और कहां से हुई गिरफ्तारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 20 Jun 2019, 5:00 PM IST

Sudeep Patel, son of Harada MLA Kamal Patel arrested

BREAKING : 50 दिन बाद विधायक कमल पटेल के बेटे सुदीप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदा। कांग्रेस नेता को मोबाइल पर धमकाने के मामले में हरदा से भाजपा विधायक कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सुदीप पटेल ने 28 अप्रेल को कांग्रेस नेता सुखराम बामने को मोबाइल पर धमकी दी थी। एसडीओपी एमके मालवीय ने बताया कि सुदीप की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन कहां से और कब हुई इसके बारे में वे कुछ भी बोलने से कतराते रहे और कहा कि कागजी कार्रवाही में देरी हो रही है। पूरी होती है प्रेसनोट भेज दिया जाएगा। आरोपी एसडीओपी एमके मालवीय के कार्यालय के बगल के कक्ष में बैठा हुआ है। जहां कागजी कार्रवाही की जा रही है। आपको बता दें सुदीप पटेल खिरकिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। वहीं उनकी पत्नी कोमल पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पुलिस फिलहाल डिटेल जानकारी नहीं दे रही। 28 अप्रैल को कांग्रेस के नेता सुखराम बामने को मोबाइल पर धमकाया था।
यह है मामला
अधिवक्ता व कांग्रेस नेता सुखराम बामने ने फेसबुक वॉल पर किसान कर्जमाफी को लेकर पोस्ट की थी। इसमें लिखा था कि : अधिकृत जानकारी के अनुसार विधायक कमल पटेल की पत्नी रेखा पटेल का भी कर्ज माफ हुआ है। इसी बात से तैश में आए सुदीप पटेल ने बामने को धमकाया। जातिसूचक शब्द बोलकर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता सुखराम पिता मांगीलाल बामने ने सुदीप पटेल के खिलाफ धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भादंवि की धारा 294, 506, 509 व 120बी, आईटी एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।