5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा के मंदिर को शिक्षक ने किया कलंकित, छात्र पर शिक्षक ने बरसाई चप्पल

छात्र डर, दहशत और दर्द से बेहोश हो गया, केस दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
Teacher beaten student with slippers

शिक्षा के मंदिर को शिक्षक ने किया कलंकित, छात्र पर शिक्षक ने बरसाई चप्पल

पिपरिया. शिक्षा के मंदिर में जहां शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जाती है। वहीं एक उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर दिया। शासकीय रामनारायण उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र के साथ चप्पलों से मारपीट की। मामला पिपरिया के शासकीय रामनारायण स्कूल का है। जहां शिक्षक ने कक्षा दसवी के छात्र वीरेन्द्र पिता लक्ष्मण मालवीय के साथ तीसरे पीरियड में चप्पलों से मारपीट की। यह देख क्लास में छात्र सहम गए प्राचार्य से इसकी शिकायत दर्ज कराई।

लगातार सिर के पीछे हिस्सें पर मारा
लगातार सिर के पीछे हिस्से में चप्पल की मार से छात्र डर, दहशत और दर्द से बेहोश हो गया। पालक सहित शाला छात्रों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बेहोश छात्र को तत्काल सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।

यह है घटना
यह घटना उस दौरान हुई जब शहर के एक स्कूल में कलेक्टर शिक्षक और बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ा रहे थे। रेस्टहाउस पहुंचने पर पालक भी पहुंचे यहा मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वैध को इस घटना से अवगत कराया।

कलेक्टर ने दिए कार्रवाही के आदेश

कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी,जिला शिक्षा अधिकारी को अस्पताल भेज कार्रवाई के लिए आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि शिक्षक नीलेश सोनी के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। उधर प्राचार्य हेमलता दास ने छात्र की शिकायत पर शिक्षक नीलेश सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि पालक,पीडि़त छात्र की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।