1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वक्फ बोर्ड की विवादित 700 जमीनों का अदालत में तय होगा भविष्य

मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, कहा कि कांग्रेस समय में बोर्ड की संपत्तियों का दुरुपयोग हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

image

harinath dwivedi

Jan 18, 2017

Chairman of  Waqf  Board

Chairman of Waqf Board


होशंगाबाद.
जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब वक्फ बोर्ड की हालत
बेहद खराब थी। उस दौरान बोर्ड की संपत्तियों का दुरुपयोग हुआ। ऐसे मामलों
में एफआईआर कराई गई है। ईओडब्ल्यू में भी मामले दर्ज करवाए गए हैं। प्रदेश
में 21 मामले दर्ज हैं। इनमें 4 सीईओ, एक आईएएस, 2 राज्य प्रशासनिक सेवा के
अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार है, तब
से वक्फ बोर्ड की आर्थिक हालत में सुधार आया है। बोर्ड की संपत्तियों से
अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को हटवाकर आय में बढ़ोतरी के प्रयास किए जा रहे
हैं। यह बात मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान ने मंगलवार को
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहे।


उन्होंने बताया कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की 21 हजार संपत्तियां हैं। जो
विभिन्न जिलों में कृषि भूमि, मकान, प्लॉट के रूप में हैं। इसमें होशंगाबाद
जिला भी है। इन संपत्तियों में जहां-जहां अतिक्रमण, अवैध कब्जे से वह जिला
प्रशासन एवं कोर्ट के माध्यम से हटवाए जा रहे हैं। विवादित संपत्तियों के
करीब 700 प्रकरण विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं। अतिक्रमणकारियों को नोटिस
जारी किए गए हैं। सर्किट हाउस में जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष आसिफ खान,
अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट मो. मसूद, आमीन राइन, फैजान उलहक, जाकिर
खान सहित अन्य मुस्लिम बंधुओं ने स्वागत किया।


इटारसी में 800 हेक्टेयर जमीन का विवाद

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि होशंगाबाद शहर में बोर्ड की संपत्तियों पर
से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। शहर में वक्फ बोर्ड के 148 मकान-प्लॉट हैं।
इटारसी में ही करीब 800 हेक्टेयर कृषि भूमि का विवाद है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader