30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से जंग लड़ने काढ़ा, वटी और तेल बांट रहे डाक्टर

होशंगाबाद जिले में अब तक 1.16 लाख लोगों को दी जा चुकी है दवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Brijesh Chouksey

•

Updated: 14 Apr 2020, 10:34 PM IST

कोरोना वायरस से जंग लड़ने काढ़ा, वटी और तेल बांट रहे डाक्टर

कोरोना वायरस से जंग लड़ने काढ़ा, वटी और तेल बांट रहे डाक्टर

होशंगाबाद।कोरोना वायरस से जंग के लिए अब लोगों को मजबूत बनाया जा रहा है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का जिम्मा आयुष विभाग ने उठाया है, ताकि वे इस वायरस से मुकाबला कर उसे हरा सकें। इसके लिए उन्हें काढ़ा, वटी और तेल से लेकर ऐसी औषधियां दी जा रही है, जिससे उनकी रोग से लडऩे की क्षमता बढ़ जाए और कोरोना वायरस शरीर में पहुंचकर भी परास्त हो सके। होशंगाबाद जिले में ही अब तक आयुष चिक्तिसकों ने करीब 1.16 लाख लोगों को यह दवा बांट दी है।
महामारी से निपटने की तैयारी
कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देश पर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए आयुष विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। आयुष विभाग द्वारा अभी तक जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए कुल 1 लाख 15 हजार 842 लोगो को दवाईयां वितरण किया जा चुकी है। जिला आयुष अधिकारी गिरीराज व्यास के अनुसार नोडल अधिकारी डॉ.ललिता उईके सहित सभी आयुष चिकित्सकों द्वारा वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के लिए आमजनों तक रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

इस दवा से हार जाएगा कोरोना
नोडल अधिकरी डॉ.ललिता उईके ने बताया कि जन सामान्य की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए त्रिकटु काढ़ा, संशमनी वटी, अणुतेल एवं होम्योपैथी आरसैनिक एलबम 30 व यूनानी दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। 18 मार्च से अब तक 1 लाख 15 हजार 842 व्यक्तियों को दवाई का वितरण किया गया है। आयुष चिकित्सकों द्वारा कोरोना संभावित व्यक्तियों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में संक्रमित व्यक्तियों हेतु क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। आयुष चिकित्सकों द्वारा लगातार कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग की जा रही है।
समन्वय बनाने सीईओ को बनाया नोडल अधिकारी
कलेक्टर धनंजय सिंह ने नोवेल कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित करने एवं मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशो के परिप्रेक्ष्य में होशंगाबाद जिले के सिविल सोसायटी आर्गेनाईजेशन एवं गैर शासकीय संस्थानों से समन्वय स्थापित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आदित्य सिंह (संपर्क नंबर 9425406655) को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।