4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित ट्रॉले ने ली तीन की जान

होशंगाबाद जिले बनखेड़ी में हादसा, एक महिला घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Shakeel Niyazi

•

Updated: 9 Jan 2018, 4:17 PM IST

Three killed road accident in hoshangabad

Three killed road accident in hoshangabad

पिपरिया। अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आने से मंगलवार को दो युवकों सहित एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब ३ बजे का है। हादसे के समय बाइक सवार मटकुली से बनखेड़ी जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार मटकुली निवासी आयुष, दिनेश एवं कुईया पानी निवासी भोजराज और जिकमाला बाइक से मटकुली से बनखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान बनखेड़ी में गैस एजेंसी के सामने एक अनियंत्रित ट्राने ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। साथ अन्य घायलों को लोगों की मदद से बनखेड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आयुष, दिनेश एवं भोजराज की मौत हो गई। वहीं महिला जिकमाला घायल है जिसे अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।


एक ही बाइक पर सवार थे चारों
तीन मृतक और एक महिला सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे, अचानक ट्रक के असंतुलित होने के बाद ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

होशंगाबाद. बाबई रोड पर निर्माणाधीन ओम आर्शीवाद कॉलोनी के मेन गेट पर सोमवार सुबह एक ४० वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक का चेहरा खून से लथपथ था। हालांकि शरीर पर मारपीट या हमले के निशान नहीं हैं। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। देहात थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि निर्माणाधीन कॉलोनी के चौकीदार राजाराम मेहरा सुबह ६ बजे गेट खोलने गया था। इसी दौरान उसने गेट के पास शव देखा। मृतक का चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस ने चौकीदार व लोगों से भी मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
सोते समय हुई मौत : सोते हुए अवस्था में युवक की लाश मिली है। मृतक के सिरहाने खून से भिड़ा हुआ तकिया रखा था। नीचे ऑरेंज कलर की चादर बिछी हुई थी और उसके ऊपर ओढऩे के लिए चादर भी था। मृतक के पास से पुलिस को बीड़ी, लाइटर और २५ रुपए मिले।