आसमान साफ होने और हवा चलने से होशंगाबाद और पचमढ़ी का पारा तेजी से नीचे आ गया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को होशंगाबाद का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को 15.6 डिग्री था। इधर पचमढ़ी के तापमान में पिछले 24 घंटे में 5.3 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र यादव ने बताया कि आसमान साफ होने और उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन ठंड का इसी तरह प्रभाव रहेगा। किसानों को इल्ली नजर आने पर दवाइयों का उपयोग करना चाहिए।
दो दिनों में ऐसा रहा तापमान मीटर…
न्यूनतम तापमान – 24 जनवरी
होशंगाबाद-13.2
पचमढ़ी-07.2
बैतूल-08.8
23 जनवरी – न्यूनतम तापमान
होशंगाबाद-15.6
पचमढ़ी-12.5
बैतूल-13.0