
सर्दियों में 2 उबले अंडे खाने से शरीर में होता है बड़ा बदलाव, लड़कियां जरूर पढ़े
होशंगाबाद। सर्दियों में अंडे तो सभी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इसे अपनी डाइट में रोजना ऐड कर लिया जाए तो इससे बहुत ज्यादा फायदे हो सकते हैं। तो आइए जानते है कि रोजाना दो उबले अंडे खाने से क्या बड़ा बदलाव हो सकता है। और यह खासकर महिलाओं, लड़कियों को जरूर जानना चाहिए।
यह पाया जाता है अंडो में
अंडे में विटामिन, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, बी-5,बी-12, बी-2, डी, ई, के, बी-6 और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें 70 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम हेल्दी फैट होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। रोजाना 2 अंडे खाने से शरीर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अंडा को ब्रेकफास्ट के रूप में खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। आज हम आपको रोजाना अंडा खाने से शरीर को होने वाले फायदो के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
यह है उन फायदे-
1. अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स पाया जाता है जो आंखों के सेहत के लिए बेहद जरूरी है। कैरोटिनायड्स आंखों की मांसपेशशियों को मजबूती देता है।
२. रोजाना 2 अंडे खाने से मोतियाबिंद का खतरा नहीं रहता। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, रेटीना को मजबूती देने का काम करते हैं।
३. अंडे में मौजूद ओमेगा ३, विटामिन और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यहीं नहीं अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे याद्दाश्त तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन बी-12 टेंशन को दूर करने में मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो डिप्रेशन दूर कर मूड अच्छा बनाते हैं ।
४. अंडा खाने से आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। नाश्ते में अंडा खाने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे। इसके अलावा यह आपकी कार्यक्षमता में इजाफा भी करता है ।
५. उबले हुए अंडे खाने से शरीर को विटामिन डी और प्रोटीन पोषक तत्व भी मिलते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। उबले हुए अंडे खाने से जोड़ों में दर्द नहीं होता है।
६. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना उबले हुए अंडे का सेवन जरूर करें। क्योंकि अंडे के पीले वाले भाग में आयरन बहुत ज्यादा पाया जाता है। अंडे का पीला भाग खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाएगी।
७. अंडा आपकी याद्दाश्त को भी तेज करता है। अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन और फैटी एसिड दिमाग को तेज करते है।
अंडे खाने के बाद न करें इसका सेवन
अंडे खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेंमद हैं। इसमें पाए जाने पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसका सेवन करने से हमारी मांसपेशियों के विकास के साथ साथ मजबूत होती है। दरअसल इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कहा जाता है कि जो लोग काफी दुबले-पतले होते हैं उनको इसका फायदा मिलता है।
यह खाने से हो सकती है मौत
अंडे का सेवन करने के बाद आपको खाना नहीं खाना चाहिए। उबले हुए अंडे खाने के बाद कभी भी आपको नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से यह हमारे शरीर में रिएक्शन पैदा करता है और हमारी पाचन क्रिया से संबंधित कई प्रकार की हमें प्रॉब्लम होने लगती है। इसमें दिल से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।
Published on:
22 Dec 2019 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
