25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के बीमा पर थी पति की नजर इसीलिए की थी उसकी हत्या, 45 साल बाद हुआ कुछ ऐसा…

76 साल के इस शख्स को आखिरकार अपने किए की सजा मिल ही गई। पत्नी की हत्या के आरोप में 75 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 15 Sep 2018, 11:37 AM IST

76 वर्षीय डोनी रुड

पत्नी के बीमा पर थी पति की नजर इसीलिए की थी उसकी हत्या, 45 साल बाद हुआ कुछ ऐसा...

नई दिल्ली। सच्चाई कभी नहीं छिप सकती। हम चाहें उसे लाख छिपाने की कोशिश क्यों न करें, लेकिन समय के साथ-साथ सच भी बाहर निकल आता है। अगर हम कुछ अच्छा करते हैं तो उसका भी फल हमें मिलता है और कुछ गलत करने पर उसका भी भुगतान हमें करना पड़ता है। अब आप इस घटना को ही देख लीजिए। जहां 76 साल के एक बुजुर्ग को आखिरकार उनके किए की सजा मिल ही गई।

सबसे पहले बता दें, यह घटना शिकागो की है। यहां के ‘कुक काउंटी सर्किट कोर्ट’ ने 76 वर्षीय डोनी रुड को 75 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल, आज से 45 साल पहले यानि कि 1973 में डोनी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उस वक्त डोनी ने कहा था कि एक कार एक्सीडेंट में पत्नी नोरीन कोमेटा की मौत हो गई। सबूत ना मिलने के चलते अधिकारियों ने भी यह मान लिया था कि नोरीन की मौत की वजह एक्सीडेंट ही थी। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उस वक्त डोनी और नोरीन की शादी को मात्र एक महीने ही हुए थे।

नोरीन की बहन ने हार नहीं मानी और उसने डोनी के खिलाफ केस लड़ा। साल 2013 में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा किया गया कि मौत की वजह हत्या ही थी। गुरुवार को कोर्ट ने डोनी को दोषी करार दिया और अन्तत सत्य की जीत हुई एवं नोरीन की बहन को इंसाफ मिला।

अब सभी के दिमाग में यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर शादी के एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि एक पति ने अपनी पत्नी को जान से ही मार डाला?

अभियोजक का इस बारे में कहना है कि, रुड ने इसलिए हत्या की ताकि वह बीमा राशि के 1,00,000 अमेरिकी डॉलर पा सकें।

गुरुवार के इस फैसले के बाद 76 वर्षीय डोनी को 75 साल जेल की सजा सुनाई गई। यानि कि अपनी जिंदगी के बाकी दिन डोनी अब जेल में ही बिताएगा।