Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी को बीच में छोड़ काउंसलिंग में जा पहुंची दुल्हन, सरकारी टीचर बन खुशी से हुई विदा

Double happiness on marriage: शादी के अगले दिन काउंसलिंग की शेड्यूल डेट फिक्स होने के चलते दुल्हन को कुछ रस्में छोड़कर जाना पड़ा सात फेरे लेने के बाद नौकरी मिलने से खुश है दुल्हन, पति को बताया लकी चार्म

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Dec 04, 2020

shadi1.jpg

Double happiness on marriage

नई दिल्ली। हर लड़की के लिए उसकी शादी से अहम पल जिंदगी में कुछ और नहीं होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली दुल्हन के लिए शादी के साथ एक और जरूरी चीज थी, वो है नौकरी। तभी दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के बाद लड़की कई रस्मों को छोड़ सीधे काउंसलिंग सेंटर जा पहुंची। यहां डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद जैसे ही उनके हाथ रिसीविंग लगी, उनके चेहरे पर चमक आ गई। शादी के साथ नौकरी मिलने की खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी। इसी खुशी के साथ बाद में वो अपने पति के साथ ससुराल के लिए विदा हो गई।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की का नाम प्रज्ञा है। बुधवार को उसकी शादी हुई और गुरुवार सुबह 5 बजे फेरों के बाद वह सीधे बीएसए दफ्तर पहुंच गई। चूंकि काउंसलिंग की शेड्यूल डेट फिक्स थी इसलिए फेरों के बाद प्रज्ञा को कई रस्म छोड़कर काउंसलिंग के लिए जाना पड़ा। यहां लाइन में लगकर उसने अपने डॉक्यूमेंट्स जमा किए और रिसीविंग ली। ऐसा करते ही उसकी खुशी दोगुनी हो गई। क्योंकि उनके लिए शादी का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। सात फेरे लेने के बाद ही नौकरी मिलने से वो अपने पति को लकी चार्म मान रही हैं।

उनकी नियुक्ति बेसिक शिक्षा विभाग गोंडा में शिक्षक के पद पर हुई है। शादी और नौकरी लगने की खुशी में बीएसए ने भी उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रज्ञा ने पैरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि वे बेटियों को शिक्षित बनाएं। जिससे वो भी अपने सपनों को पूरा कर सके। साथ ही आत्मनिर्भर बन सकें। प्रज्ञा ने शादी के अलावा नौकरी को तवज्जो देकर दूसरी लड़कियों के लिए उदाहरण पेश किया है। उनके इस जज्बे को लोग भी सलाम कर रहे हैं।