
whale fish vomit ambergris
नई दिल्ली। समुद्र तलाब में आप कई तरह की मछलियों को देखते है जिनमें से कोई इतनी जहरीली होती है कि छूते ही मौत दे देती है तो कुछ ऐसी भी होती है जो आपकी जिंदगी को बदल देती है। ऐसा ही कुछ एक मछुवारे के साथ देखने को मिला। 500 पाउंड रोज की कमाई करने वाला एक मुछवारा रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए समुद्र तट पर गया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी जिंदगी अब जल्द ही बदलने वाली है यह मामला थाईलैंड का है जहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया। आश्चर्य की बात यह है कि मछुआरा व्हेल मछली की उल्टी से करोड़पति बना है।
जानकारी के मुताबिक, नारिस नाम के मछुआरा ने जब व्हेल को उल्टी करते हुए देखा तो उसके मुंह से एक चट्टान का टुकड़ा बाहर आया। मछुआरे ने पहले इसे मामूली सी चीज समझ लिया लेकिन जब इसकी कीमत का पता चला तो इसके होश उड़ गए। इस मामूली से चट्टान की कीमत 24 लाख पाउंड (लगभग 25 करोड़ रुपये) है। अब तक यह पहला एम्बरग्रीस का टुकड़ा इतना भारी मिला है जिसका वजन करीब 100 किलो का है। अब इस एम्बरग्रीस के टुकड़े की कीमत 24 लाख पाउंड का है।
नारिस का कहना है कि इस टुकड़े को खरीने वाले व्यापारी ने वादा किया है कि यदि इस टुकड़े की क्वॉलिटी बेहतर निकलती तो वह इसके लिए उन्हें 23,740 पाउंड प्रति किलो की कीमत देंगे। नारिस सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी देंगे।
एम्बरग्रीस क्या है इसके बारे में हम आपको बताते है। यह व्हेल के शरीर से निकलने वाला अपशिष्ट होता है जो कि उसकी आंतों से निकलता है और वह की चीज पचा नहीं पाती है। तो कई बार यह पदार्थ रेक्टम के ज़रिए बाहर आता है, लेकिन जब यह वजन में ज्यादा बड़ा हो जाता है तो व्हेल इसे मुंह से उगल देती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एम्बरग्रीस कहते हैं. कई वैज्ञानिक इसे व्हेल की उल्टी बताते हैं तो कई लोग इसे मल बताते हैं।
Published on:
03 Dec 2020 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
