
बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय शशिकांत प्रजापति ने दुनिया का सबसे छोटा चम्मच बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने एक लकड़ी का चम्मच बनाया है, जोकि पेन की एक निब से भी छोटा है। इसकी लंबाई 1.6 मिलीमीटर या 0.06 इंच है। ऐसा कह सकते हैं कि शशिकांत प्रजापति की यह क्रिएशन यानी चम्मच की लंबाई चावल के दाने से भी छोटी है। क्योंकि चावल के दाने की लंबाई भी कम से कम 3 मिलीमीटर तक होती है। इस अनोखे कारनामे के लिए शशिकांत का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
बता दें कि इससे पहले दुनिया का सबसे छोटा चम्मच बनाने का यह रिकॉर्ड भारत के नवरतन प्रजापति मूर्तिकर के नाम था। उन्होंने 2022 में 2 मिमी (0.07 इंच) का चम्मच बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। अब शशिकांत ने उनसे भी छोटा चम्मच बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि के बाद शशिकांत ने कहा कि लकड़ी से चम्मच बनाना काफी आसान है, लेकिन दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाना कठिन काम है।
आपको बता दें कि इस रिकॉर्ड के नियम चम्मच को एक साथ जुड़े लकड़ी के कई टुकड़ों से बनाने की अनुमति देते हैं, लेकिन शशिकांत ने एक शिल्प चाकू व एक सर्जिकल ब्लेड का उपयोग करके लकड़ी के एक टुकड़े से चम्मच को कुशलतापूर्वक बनाया है। शशिकांत ने खुद बताया कि 2 मिलीमीटर से छोटा चम्मच बनाना उनके लिए काफी मुश्किल रहा। लेकिन कई प्रयासों के बाद वह सफल हुए। इससे पहले उन्होंने दो बार पेंसिल लीड से सबसे अधिक चेन लिंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।
यह भी पढ़े - बड़े खूंखार हैं जंगलों में रहने वाले कोरोवइ जनजाति के लोग, अमेरिकी एडवेंचरर ने लगाया पता
यह भी पढ़े - ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हुए शख्स ने दिया गजब इंस्ट्रक्शन, वायरल हुआ स्क्रीनशॉट
Published on:
18 Aug 2023 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
