scriptयहां बना है लाखों साल पुरानी गुफा में रेस्टोरेंट, ग्राहक की कभी भी हो सकती है मौत! | cave restaurant in bali diners might die if they eat there | Patrika News
हॉट ऑन वेब

यहां बना है लाखों साल पुरानी गुफा में रेस्टोरेंट, ग्राहक की कभी भी हो सकती है मौत!

Cave Restaurant In Bali : बाली के साउथ कुटा में बना अनोखा रेस्टोरेंट इन दिनों काफी चर्चा में है। इसको गुफा की थीम नहीं दी गई है बल्कि लाखों साल पुरानी गुफा में बनाया गया है। इसमें सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां पर ग्राहक की कभी भी जान जा सकती है।

नई दिल्लीJul 20, 2022 / 03:02 pm

Shaitan Prajapat

Cave Restaurant

Cave Restaurant

Cave Restaurant In Bali : आमतौर पर रेस्टोरेंट या होटल को किसी थीम पर तैयार किया जा है। रेस्टोरेंट का ओनर चाहती है कि कोई भी यहां आए तो उसको यहां पर अलग माहौल मिले। इसलिए कई लोगों अलग अलग तरह के थीम पर होटल को तैयार करते है। इसके साथ ही ग्राहक की सभी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाता है। विशेष रूप से सुरक्षा को लेकर कोई समझाता नहीं किया जाता है। आज आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने रहे है जो लाखों साल पुरानी गुफा में बनाया गया है। आपको यह सोच कर हैरानी होगी कि यहां पर ग्राहक की कभी भी जान जा सकती है। इसके बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर वहां खाना खाने के लिए जा रहे है।

लाखों साल पुरानी गुफा में रेस्टोरेंट
हम बात कर रहे है बाली के साउथ कुटा में बने अनोखे रेस्टोरेंट की। इसका नाम The Cave रेस्तरां है। इसको गुफा की थीम नहीं दी गई है बल्कि लाखों साल पुरानी गुफा में बनाया गया है। यह जगह खुदाई के दौरान मिली थी। जहां आने के बाद लोगों को अतीत में जाने का मौका मिल जाता है।

यह भी पढ़ें

विज्ञान भी है यहां फेल! दिन में तीन बार रंग बदलता है ये शिवलिंग, दूसरे छोर का अंत नहीं




लाजवाब खाने का स्वाद

यह रेस्टोरेंट द एज होटल का भाग है। यहां पर लोग खाने-पीने द केव में जाते हैं। हाल ही में टिकटॉकर सेल्फी बोंग इसका रिव्यू करने पहुंची थी। बोंग के अनुसार यहां पर दिन में आना चाहिए। उजाले में सभी चीजों को देखा जा सकता है और फोटो भी क्लिक कर सकते है। उन्होंने यहां के खाने-पीने की तारीफ की।

अंदर इंसान की कभी भी हो सकती है मौत
सेल्फी का रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें पता चला कि यहां लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यह पुराने होने की वजह से जर्जर भी है। हर दम इसके टूटने और डैमेज होने की आंशका बनी रहती है। गुफाओं के अंदर लगे रहने वाले मिनरल स्ट्रक्चर कभी इंसानों के जाने की वजह से टूटकर गिर सकते हैं। यहां पर जाने वाले लोगों की को खतरा है।

यह भी पढ़ें

अनोखी सड़क! गाड़ी वालों को सुनाती है म्यूजिक, वीडियो देखकर हर कोई हैरान




अस्थाई तौर पर किया दिया बंद
सेल्फी बोंग ने इंटीरियर के बारे में पूरी जानकारी शेयर की। इसके बाद वहां पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। बहुत से लोगों ने पर्यावरण के सिस्टम में दखल देने को लेकर विरोध किया है। इसके बाद साउथ कुटा के डिस्ट्रिक्ट चीफ ने इस जगह की जांच के आदेश दिए। जांच टीम ने खुलाया किया कि यहां रेस्टोरेंट चलाने का लाइसेंस भी नहीं लिया गया है और अब यह अस्थाई तौर पर बंद हो गया।

Home / Hot On Web / यहां बना है लाखों साल पुरानी गुफा में रेस्टोरेंट, ग्राहक की कभी भी हो सकती है मौत!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो