हॉट ऑन वेब

21 साल के लड़के ने 3 सेकंड में रूबिक क्यूब सॉल्व कर रच दिया इतिहास, देखें Video

अमरीका के कैलिफोर्निया में आयोजित एक प्रतियोगिता में दिमागी कसरत के लिए स्पीड रुबिक क्यूबिंग का आयोजन हुआ। यहाँ के एक बन्दे ने वाकई में कमाल कर दिया। इस बन्दे ने 3 सेकंड से भी कम टाइम में इसे सॉल्व कर दिया। इस बन्दे का नाम मैक्स पार्क (Max Park) है और उम्र केवल 21 साल है। लेकिन इतनी कम उम्र में इस बन्दे ने वो काम किया है, जो आसानी से कोई नहीं कर सकता। रुबिक क्यूब को सॉल्व करने पर मैक्स को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स हॉल ऑफ फेमर का अवॉर्ड भी दिया गया।

3 min read
Jun 16, 2023
Max Park Speed Cuber Guinness World Records

Rubiks Cube World Record 2023 : अमरीका के कैलिफोर्निया में आयोजित एक प्रतियोगिता में दिमागी कसरत के लिए स्पीड रुबिक क्यूबिंग का आयोजन हुआ। यहाँ के एक बन्दे ने वाकई में कमाल कर दिया। इस बन्दे ने 3 सेकंड से भी कम टाइम में इसे सॉल्व कर दिया। इस बन्दे का नाम मैक्स पार्क (Max Park) है और उम्र केवल 21 साल है। लेकिन इतनी कम उम्र में इस बन्दे ने वो काम किया है, जो आसानी से कोई नहीं कर सकता। रुबिक क्यूब को सॉल्व करने पर मैक्स को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स हॉल ऑफ फेमर का अवॉर्ड भी दिया गया।

यह भी पढ़ें :- यहां दूसरों की पत्नी चुरा लेते हैं लोग और फिर करते हैं ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

रुबिक क्यूब (Rubik Cube) को इतने कम समय में सॉल्व करना सच में हैरान करने वाली बात है। यह इतने कम समय में किया गया कि किसी को इस बारे में यकीन ही नहीं हो रहा है। अब आप खुद सोचेंगे कि आपको इस पोस्ट को पढ़ते हुए जितना टाइम लगा, उससे भी कम समय में मैक्स ने इसको सॉल्व कर दिया।

कहाँ हुई थी यह प्रतियोगिता?

इस प्रतियोगिता का आयोजन अमरीका (America) के कैलिफोर्निया (California) में 11 जून को हुआ था। इसमें कई लोगों ने भाग लिया था। लेकिन जब आयोजन शुरू हुआ, तब मैक्स ही एक ऐसे था जिसने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 5 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले का रिकॉर्ड चीन (China) के युशेंग डू (Yusheng Du) के नाम था। उसने 3x3x3 रूबिक क्यूब को 3.47 सेकंड में सॉल्व किया था। अब मैक्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें :- इस 16 साल की लड़की ने ऐसी जगह गुदवाया टैटू, अब ज़िंदगी भर नहीं कर पाएगी ये काम

पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमरीका के मैक्स ने इस रिकॉर्ड को 3.13 सेकंड से भी कम समय में पूरा करते हुए पिछले रिकॉर्ड को 0.34 सेकंड से भी कम समय तोड़ दिया। और जैसे ही मैक्स ने ये जीत हासिल कि वैसे ही गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने उनका वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) पर शेयर (Share) कर दिया। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि मैक्स इस रुबिक क्यूब को एक झटके में सॉल्व कर देता है। लेकिन वहाँ मौजूद वो लोग जिओ इसे देख रहे थे या फिर जिसने भी इसका वीडियो देखा, उनको भी इस बारे में यकीन नहीं हो रहा कि मैक्स एक ही झट्के में इसको कैसे सॉल्व कर सकता है। उसका हमेशा से एक ही सपना था कि वो सभी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दे और उसकी मेहनत इस प्रतियोगिता में काम आई इस रिकॉर्ड के बाद उसे पूरी दुनिया से बधाईयाँ मिल रही हैं।

वीडियो में देखे, मैक्स ने कैसे किया ये कमाल (Viral Video) :-


यह भी पढ़ें :- अगर आप भी देते हैं किन्नरों को दान में ये 5 चीजें, तो बरबाद हो जाएगी ज़िंदगी

मैक्स पार्क ने किया अपनी खुशी का इजहार :-

अमरीका के रहने वाले इस युवक ने कैलिफ़ोर्निया में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुछ ऐसा कर दिया, जिससे लोग हैरत में रह गए। और यह करने के बाद उनकी खुशी का अंदाजा नहीं था। उसने इस रिकॉर्ड को केवल 3.13 सेकंड में 3x3x3 रूबिक क्यूब को सॉल्व कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह खेल उनके दिमाग में सोते जागते चलता रहता था। और इस खेल को वह रोज खेलते रहते थे। उनका यह भी कहना हैं कि कभी जीवन में हार नहीं माननी चाइए। चाहें कितनी भी परेशानियां, आपके जीवन में क्यों न आ जाए। अगर आपका हौसला बुलंद हैं तो आपकी जीत अवस्य होगी। आपकी जीत को कोई नहीं रोक सकता। उनका हमेशा से एक ही सपना था कि वो सभी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दें। और उनकी मेहनत इस प्रतियोगिता में काम आयी। और उन्होंने एक नया कीर्तिमान इस्तापित कर अपनी जगह गिनीज बुक में दर्ज करवाई। इस रिकॉर्ड के बाद उनको पूरी दुनिया से बधाइयाँ मिल रही हैं। और वह भी काफी खुश हैं।

Published on:
16 Jun 2023 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर