नोकिया 5310 ले लो
दरअसल, ट्विटर पर राजा भाई नाम के एक लड़के ने अरुण बोथरा से पूछा कि वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसे सलाह दीजिए कि वो क्या करें। इस पर अरुण ने जवाब दिया, फोन बदलकर नोकिया 5310 ले लो। इस जवाब को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कुछ यूजर्स इसे यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों को लिए बेस्ट सलाह बता रहे हैं। इस पर छात्र ने भी जवाब दिया, ठीक है सर। मैं यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद आपको जवाब दूंगा, शुक्रिया।