Man Trying To Kick A Dog Learns His Lesson: अक्सर ही कई इंसान जानवरों से छेड़छाड़ करते हैं। पर कई बार ऐसा करने पर उन्हें सबक भी मिल जाता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो सड़क पर एक कुत्ते को लात मारने की कोशिश करता है।
इंसानों का जानवरों को परेशान करने के मामले अक्सर ही सामने आते रहते हैं। कई लोग बिना वजह जानवरों से छेड़छाड़ करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। ऐसा करके उन लोगों को मज़ा आता है। उनके ऐसा करने से कई बार जानवर बिना कुछ करें ही डरकर भाग जाते हैं। पर कई बार इंसानों को जानवरों से छेड़छाड़ करने के अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलती और उन्हें जानवरों को परेशान करने की कोशिश करने का सबक मिल जाता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो बिना वजह सड़क पर एक कुत्ते को लात मारने की कोशिश करता है।
सड़क पर कुत्ते को लात मारने की कोशिश
कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक गली से निकलकर सड़क पर एक कुत्ता चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके दूसरी तरफ से सामने से सड़क किनारे चलता हुआ एक शख्स आता है। शख्स कुत्ते की तरफ देखता है और अचानक से ही उसकी तरफ चलता हुआ जाता है और उसे लात मारने की कोशिश करता है।
मिला सबक
शख्स को सड़क पर कुत्ते को लात मारने की कोशिश का सबक भी तुरंत ही मिल जाता है। जैसे ही शख्स कुत्ते के पास पहुंचकर कसे लात मारने की कोशिश करता है, पर उसे इसमें कामयाबी नहीं मिलती। इसकी बजाय शख्स का संतुलन बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से सड़क पर ही गिर पड़ता है। इसके बाद वह शख्स उठने की कोशिश करता है पर फिर भी उसे अपना संतुलन बनाने में मुश्किल होती है। तब तक कुत्ता वहाँ से चला जाता है।
यह भी पढ़ें- स्टोर को नुकसान पहुंचाना पड़ा शख्स को भारी, देखें वीडियो
वीडियो को मिला सही रिस्पॉन्स
ट्विटर पर इस शख्स के कुत्ते को लात मारने की कोशिश के वीडियो को सही रिस्पॉन्स मिला है। इसके ट्वीट को अब तक करीब 1,21,400 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर 63,600+ व्यूज़ मिले हैं। साथ ही इस पर अब तक 2,311 लाइक्स, 173 रीट्वीट्स, 21 कोट ट्वीट्स और 24 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 29 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बीच सड़क बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा शख्स को भारी, हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो