20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusions: क्या आप इस तस्वीर में छिपे मछुवारे को ढूंढ सकते हैं? 11 सेकंड में ढूंढ लिया तो जीनियस हैं आप

Optical Illusions Image: आपका IQ लेवल कितना तेज है? आप किसी तस्वीर में छिपी पहेली को कितनी जल्दी ढूंढ लेते हैं? आज एक ऐसी तस्वीर हम लाए हैं जिसमें आपको नाव में बैठे एक मछुआरे को ढूँढना हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 11, 2022

Optical Illusions: can you spot a fisherman hiding in a bird in 11 seconds

Optical Illusions: can you spot a fisherman hiding in a bird in 11 seconds

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें दिमाग को तेज करते हैं और आँखों के फोकस को भी टेस्ट करता है। अक्सर तस्वीर के पीछे की वास्तविकता को पहचानना भी कठिन हो जाता है। ये इल्यूजन कई तरह के होते हैं कुछ काफी दिलचस्प कुछ कन्फ्यूज़ करते हैं तो कुछ दिमाग को चकरा देते हैं। आज हम एक ऐसी ही तस्वीर आपके लिए लाए हैं जो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पक्षी नजर आ रहा है, लेकिन इसमें नाव में आराम फरमाता मछुआरा और मछली भी छिपे हैं जिसे आपको ढूँढना है।

वायरल तस्वीर वास्तव में 1904 में न्यूयॉर्क हेराल्ड में प्रकाशित हुई थी। इस तस्वीर में आपको एक चिड़िया मुंह में कुछ दबाए हुए घास में खड़ी हुई दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में एक पेचीदा पहेली छिपी है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको नाव में बैठा एक मछुआरा और मछली को ढूँढना है जो छिपे हुए हैं। केवल जीनियस लोग ही अब इन्हें ढूंढ सकें हैं। अब आपकी बारी है। आपको 11 सेकंड के अंदर इस तस्वीर में एक मछुआरा, एक नाव और मछली को ढूँढना है।

इस ऑप्टिकल इल्यूजन के स्केच को ध्यान से देखें और बताएं कि मछुआरा कहाँ छिपा है जो नाव पर आराम कर रहा हैऔर बड़ी मछली उसके पास से गुजर रही है। मछुआरे और मछली को ढूँढना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन आप थोड़ा फोकस करेंगे स्केच पर तो आपको वो नजर आ जाएगा। आपका समय शुरू होता है अब..

क्या आपको मछुआरा, उसकी नाव और मछली दिखाई दे गया? आपने नाव में बैठे मछुआरे और उसके पास से गुजर रही मछली को 11 सेकंड में ढूंढ लिया है तो आप जीनियस हैं। यदि नहीं तो हम आपके लिए जवाब भी लाए हैं।

आप इस स्केच को उल्टा करके देखें अब आपको इसमें क्या दिखा? आप जब तस्वीर को उल्टा करेंगे तो आपको नाव में आराम करता मछुआरा और उसके पास से गुजर रही बड़ी मछली दिखाई दे जाएगी। चिड़िया का शरीर एक टापू बन जाएगा और उसके पैर पेड़ के रूप में दिखाई देंगे। यदि आपने इसे 11 सेकंड में ढूंढ लिया था तो यकीन मानिए आपका IQ लेवल काफी हाई है।