16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 नंबर से क्यों दूर भागते हैं लोग, जानें इस अनलकी अंक के पीछे की वजह

Unlucky number : ईसा मसीह को धोखा मिलने से जुड़े हैं 13 नंबर के तार वास्तु शास्त्र में इस अंक को अशुभ माना जाता है, इस दिन किए कार्य में सफलता नहीं मिलती

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Dec 31, 2020

unluck1.jpg

Unlucky number 13

नई दिल्ली। भारत को आस्था का देश माना जाता है। इसलिए यहां शुभ-अशुभ चीजों पर भी यकीन किया जाता है। मगर एक अंक ऐसा है जिसे विदेशी भी अनलकी मानते हैं। यही वजह है कि अक्सर 13 नंबर से लोग खौफ खाते हैं। अगर आपने गौर किया हो तो नए मकान में शिफ्ट होने से लेकर कार के नंबर लेने तक में लोग तेरह नंबर को लेने से कतराते हैं। लोग इसे अनलकी नंबर (Unlucky Number 13) मानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आखिर किस वजह से ये नंबर इतना मनहूस माना जाता है। आज हम आपको इसी के पीछे के राज के बारे में बताएंगे।

ईसा मसीह से जुड़े हैं तार
बताया जाता है कि एक बार ईसा मसीह (Jesus Christ) के साथ एक शख्स ने बड़ा विश्वासघात किया था। वह शख्स 13 नंबर की कुर्सी पर बैठकर ईसा मसीह के साथ ही भोजन कर रहा था। तभी से लोग इस नंबर को अनलकी मानते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस नंबर का घर या कोई अन्य शुभ काम फलता नहीं है। इसी के चलते लोग इस तारीख या 13 अंक की दूसरी चीजों से दूरी बनाते हैं।

इंडिया में 13 नंबर का डर
विदेशों के अलावा भारत के लोग भी 13 नंबर को अशुभ (Unlucky Number) मानते हैं। कहा जाता है कि भारत के चंडीगढ़ (Chandigarh) शहर में सेक्टर 13 (Sector 13) नहीं बनाया गया। क्योंकि जिस आर्किटेक्ट ने चंडीगढ़ का डिजाइन बनाया था, वह विदेश से आया था और 13 नंबर को अशुभ मानता था। इसके अलावा वास्तु के अनुसार 13 अंक को अशुभ माना जाता है। ये बेजोड़ अंक है। इस दिन किए गए कार्य सफल नहीं होते हैं।

डॉक्टर मानते हैं बीमारी
आस्था के अलावा 13 नंबर के इस डर पर कई रिसर्च भी हुई। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार ये एक तरह का इंसानी डर है। वे 13 अंक (13 Digit) से दूर भागते हैं। इस डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया (Triskaidekaphobia) या थर्टीन डिजिट फोबिया (13 Digit Phobia) कहते हैं।