
तीन आरोपियों से 26 बाइक बरामद
विजयपुर
जिला पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश सोनावने ने कहा कि शहर की गांधीचौक थाना पुलिस ने कार्रवाई कर तीन जने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 26 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
वे विजयपुर में गांधीचौक थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शहर में पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी के मामले दर्ज हुए थे। इसके चलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर मारिहाळ तथा रामनगौडा हट्टी, विजयपुर शहर के डीवाईएस्पी बसवराज यलिगार के मार्गदर्शन में गांधीचौक थाना सीपीआई महांतेश धामण्णवर के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी के प्रकरणों को संबंधित जानकारी संग्रह कर आरोपियों की गतिविधियों पर निगाह रखी गई थी। इसके अलावा बागलकोटे जिले से भी वैज्ञानिक रूप से जानकारी संग्रह की गई थी। इन सभी जानकारी के आधार पर 25 मार्च को तीन आरोपियों को गिररफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों की पहचान बागलकोटे जिला मुधोल तालुक के चिंचगुंडी मूल का तथा हालही विजयपुर शहर के योगापुर कालनी निवासी मिनी ट्रक चालक सुनील भीमप्पा गड्डी (31), जेएम रोड केएचबी कालनी भवन निर्माण मजदूर मोशीन बाबुलाल कलादगी (24) तथा सद्दाम मुन्ना मुतवल्ली (20) के रूप में की गई है। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांधीचौक थाना पुलिस ने बरामद किए गए बाइकों को इन आरोपियों ने विजयपुर तथा बागलकोटे जिले के मुधोल तथा जमखंडी से चोरी किए हुए हैं। 25.60 लाख रुपए मूल्य के 26 बाइक बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में गांधीचौक थाना पीएसआई एस.के. मन्निकेरी, एस.बी. खोत, आर.के. गवार, पुलिस कर्मी शिवानंद अल्लिगिडद, बाबु गुडिमनी, एच.एच. जमादार, अनिल दोड्डमनी, आर.वी. नायक, आसीफ रिसाल्दार, बशीर अहमद एम. शेख, चिदानंद गिडगुंची, रामनगौडा बिरादर, बी.एम. हडलगेरी, विनायक कड्लिबालु, सुधीर गद्याळ, मायप्पा चोपणगोळ, रविकिरण गुत्तरगी, कुमार रोठोड, सुनील मूळे, तकनीकी कर्मचारी सुनील गौळी, गुंडु गिरणिवड्डर, मतीन बागवान आदि ने भाग लिया था।
..............................................................
Published on:
27 Mar 2024 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
