
चंद्रमौलेश्वर मंदिर की प्राचीन और भव्य संरचना।
नटराज, गणेश, नरसिंह और देवी स्वरूपों की सुंदर प्रतिमाए
मंदिर की दीवारों, स्तंभों और पत्थरों पर की गई कलात्मक नक्काशी इसकी भव्यता को और बढ़ाती है। यहां शैव परंपरा के साथ-साथ वैष्णव और अन्य धार्मिक मान्यताओं की झलक भी दिखाई देती है। नटराज, गणेश, नरसिंह और देवी स्वरूपों की सुंदर प्रतिमाएं प्राचीन शिल्पकला की समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं। यही कारण है कि यह मंदिर केवल श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि इतिहासकारों और स्थापत्य विशेषज्ञों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समय के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास की आवश्यकता भी महसूस की गई। हाल ही में विधानसभा की याचिका समिति ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर इसके समग्र विकास की दिशा में चर्चा की। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 25 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। इस योजना में भूमि अधिग्रहण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पार्किंग, पर्यटक सुविधाएं और परिसर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
श्रद्धा और इतिहास का संगम
हालांकि विकास कार्यों के साथ स्थानीय निवासियों के पुनर्वास और संरक्षित क्षेत्र के संतुलन जैसे विषय भी महत्वपूर्ण बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी ऐतिहासिक धरोहर का विकास उसकी मूल पहचान और विरासत को सुरक्षित रखते हुए किया जाना चाहिए। उणकल झील के समीप स्थित चंद्रमौलेश्वर मंदिर आज भी श्रद्धा और इतिहास का संगम बना हुआ है। यह मंदिर केवल अतीत की कहानी नहीं सुनाता, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को हमारी सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि से परिचित कराने का भी माध्यम है। यदि प्रस्तावित योजनाएं संतुलित तरीके से लागू होती हैं, तो यह धरोहर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक प्रभावशाली पहचान बना सकती है।
युगादि के दिन सूर्य की किरणें सीधे शिवलिंग पर
मंदिर के पुजारी पवन कुमार ने बताया कि मंदिर में एक मुख्य एकमुखी शिवलिंग के साथ ही मंदिर के पीछे स्थापित छोटा शिवलिंग चतुरमुखी स्वरूप में विराजमान है। विशेष बात यह है कि युगादि के दिन वर्ष में केवल एक बार सूर्य की किरणें सीधे शिवलिंग पर पड़ती हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
Published on:
20 May 2026 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
